लाडली बहना योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू, इंदौर में कुछ ऐसी है व्यवस्था

इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह एवं शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने बताया कि, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओ के आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयो में उनकी भूमिका सृदृढ करने हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का क्रियान्वन किया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि, शासन निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के विस्तार करते हुए 25 जुलाई 2023 से योजना का पोर्टल को पुनः आवेदन की प्रविष्टि हेतु खोला जाएगा, जिसमें 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की समग्र पोर्टल पर आधार ई केवाईसी पूर्ण महिलाओं को आवेदन हेतु पात्रता होगी। जिसमें पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा।

शहर के समस्त 19 झोनल कार्यालयों पर 25 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक प्रातः 10 बजे से पात्र महिला हितग्राहियो के पंजीयन, ई केव्हायसी करने, लाडली बहना योजना के पोर्टल पर आवेदन ऑन लाईन प्रविष्ट करने हेतु झोनवार शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शासन की बहुउददेशीय योजना के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ ही योजना की पात्र हितग्राहियो को पंजीयन कराने हेतु समस्त झोन पर आयोजित किये शिविर में आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

 शिविर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत नवीन आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि, अनंतिम सूची का प्रकाशन, अनंतिम सूची पर आपत्तियों को प्राप्त किया जाना, आपत्तियों का आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा निराकरण तथा अंतिम सूची का प्रकाशन की प्रक्रिया पूर्व में प्रसारित दिशा-निर्देश अनुपरूप ही किया जाएगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो शहर के समस्त 19 झोनल कार्यालयों पर 25 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक प्रातः 10 बजे से पात्र महिला हितग्राहियो के पंजीयन, ई केव्हायसी करने, लाडली बहना योजना के पोर्टल पर आवेदन ऑन लाईन प्रविष्ट करने हेतु झोनवार शिविर लगाए जाएंगे।
 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

8 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

8 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

8 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

9 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

9 hours ago