प्रधानमंत्री मोदी के शहडोल के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ दुरूस्त हों : मुख्यमंत्री चौहान

प्रधानमंत्री का एक जुलाई को होगा शहडोल आगमन
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को शहडोल प्रवास पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहाँ लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की व्यवस्था में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाए। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद और दुरूस्त हों। आने वाले हितग्राहियों और जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पकरिया का कार्यक्रम प्राकृतिक वातावरण में हो।

मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री मोदी के शहडोल आगमन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, शहडोल और जबलपुर के कमिश्नर एवं कलेक्टर वर्चुअली शामिल हुए।

बताया गया कि लालपुर में मंच तैयार कर लिया गया है। पकरिया में खुले में बैठक व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएँ भी की गई हैं। डीजीपी और कमिश्नर-कलेक्टर शहडोल ने कार्यक्रमों की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

3 minutes ago
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

37 minutes ago
CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…

54 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…

57 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

1 hour ago
पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

जबलपुर  पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…

1 hour ago