भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यप्राणियों को गर्मी से राहत देने के लिये हाउसिंग में रखे गये मांसाहारी वन्यप्राणियों के लिये गर्मी से बचाव हेतु कूलर लगाये गये हैं, हाउसिंग की खिड़कियों पर पर्दे लगाये गये, क्रॉल के ऊपर लू से बचाव के लिये ग्रीन नेट डाली गई है। क्रॉल को ठंडा रखने के लिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इंक्लोजर में निर्मित सॉसर के ऊपर प्रकृति से मेल खाते हुये घास के शेड बनाये गये हैं, जिससे सॉसर का पानी ठंठा रहे एवं उसमें बैठने पर वन्य प्राणी का धूप से बचाव हो सके। संचालक वन विहार ने बताया कि जल स्रोतों में ऐसी व्यवस्था की गई है कि उसमें हमेशा पानी भरा रहे। वन्य प्राणी चिकित्सक की सलाह अनुसार उनको भोजन दिया जा रहा है। शाकाहारी वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाव के लिये खुले क्षेत्र में प्रकृति से मेल खाते हुये घास के शेड बनाये गये हैं। विभिन्न स्थलों पर निर्मित जल स्रोतों में पानी की निरंतरता बनी रहें ऐसी व्यवस्था की गई है। वन्यप्राणियों को हरा चारा एवं पशु आहार सुदाना भी दिया जा रहा है और आवश्यकतानुसार उन्हें साल्ट लिक्स तथा मिनरल मिक्सचर भी दिया जा रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के…
राजनांदगांव | संस्कारधानी राजनांदगांव में 4 जून को धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा।…
राजनांदगांव , शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति जानने बुधवार की…
राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को 6 करोड़ 42 लाख 70…
राजनांदगांव | सर्वजन हिताय शिक्षा फाउंडेशन संस्थान ने राजधानी के विमतारा भवन में श्रीगुरुवे नमः…
बिलासपुर। दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…