रजिस्ट्री होते ही ट्रांसफर की प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ ही काम आसान और तेज होगा- CM

भोपाल
 मध्य प्रदेश की नई सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई साइबर तहसील परियोजना में एक बड़ा आयाम जुड़ने जा रहा है। रजिस्ट्री होते ही ट्रांसफर की प्रक्रिया अपने आप होने वाली प्रक्रिया से पारदर्शिता के साथ ही काम आसान और तेज होगा। अब रजिस्ट्री का हर रिकॉर्ड राजस्व विभाग के पास मौजूद रहेगा। यह रिकॉर्ड जमीन और भवन की रजिस्ट्री के बाद अपने आप (ऑटो सिस्टम) से साइबर तहसील में पहुंच जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के पास इसकी जानकारी पहुंच जाएगी। नई व्यवस्था के लागू होते ही एक ही प्रापर्टी को नामांतरण कराए बिना बार-बार बेचने का खुलासा हो जाएगा। साइबर तहसील की इस प्रक्रिया से लोग भूमि संबंधी जालसाजी का शिकार होने से बच जाएंगे।

यह है अभी की व्यवस्था

साइबर तहसील में आने वाले प्रकरणों को सब रजिस्ट्रार के दफ्तर में रजिस्ट्री होने के बाद अविवादित रजिस्ट्री के मामले ही साइबर तहसील में भेजे जाते थे। बिका हुआ भूखंड या भवन बड़े रकबे के रूप में है, उसमें किसी तरह के बंटवारे की स्थिति नहीं है, ऐसे मामले ही आते थे।

साइबर तहसील की नई व्यवस्था में यह होगा

साइबर तहसील में ऐसे सभी मामले आएंगे जो विवादित या बंटान वाले हैं, और उसकी रजिस्ट्री हो गई है। यानी अब कोई भी रजिस्ट्री होगी तो उसका प्रकरण सीधे ऑटो मोड में नामांतरण के लिए साइबर तहसील में पहुंच जाएगा।

ऐसे काम करेगा सिस्टम

अब सभी प्रकरण रजिस्ट्री के बाद साइबर तहसील में नामांतरण के लिए ट्रांसफर होंगे। यहां ऑटो मोड पर इन सभी रजिस्ट्री को एक कम्प्यूटर जनरेटेड नंबर अलाट होगा। इस नंबर में गैर बंटान वाले या गैर विवादित बड़े रकबे वाले खसरा नंबर की रजिस्ट्री के मामले साइबर तहसील के लिए चयनित हो जाएंगे। वहीं, बाकी मामले संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों के लिए रजिस्टर्ड होंगे। संबंधित तहसीलदार केस ओपन कर संबंधित भूमि के पक्षकारों को इलेक्ट्रॉनिक एसएमएस भेजे जाकर सुनवाई के बाद ट्रांसफर करेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

10 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

10 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

10 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago