ठंड समाप्त होते ही गर्मी का मौसम तेजी से पांव पसार रहा, होली के बाद निकल रही चिलचिलाती धूप

भोपाल
ठंड समाप्त होते ही गर्मी का मौसम तेजी से पांव पसार रहा है. मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर दोपहर के वक्त कड़क धूप निकल रही है. धूप की तपिश झुलसा देने वाली है.  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा और फिर बादल छाएंगे. हालांकि इससे गर्मी से बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही. राज्य के सागर, सतना, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा में शनिवार को खिली हुई धूप निकली हुई है जबकि गुना में हल्के बादल घिरे हुए हैं. कड़क धूप के कारण लोग दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बच रहे हैं. राजधानी भोपाल में दोपहर के वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 34 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 35 डिग्री सेल्सियस, होशंगाबाद में 33.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 31.2 डिग्री सेल्सियस और सता में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है.

40 डिग्री के पार जाएगा तापमान
राज्य में मार्च के अंत तक गर्मी का असर बढ़ जाएगा. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पास कर सकता है. साथ ही हीटवेव का भी असर रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक होली के बाद गर्मी परेशान करेगी. तापमान में वृद्धि होगी. जबकि अगले चार दिन लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में  सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी.

मार्च के आखिरी दो सप्ताह में कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के मध्य और आखिरी सप्ताह में पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. 14 से 20 मार्च के बीच  मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में तापमान सामान्य या उससे अधिक रहेगा जबकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य रहेगा. वहीं, 21 मार्च से 27 मार्च के बीच राज्य के दक्षिणी हिस्से में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं. जबकि उत्तरी हिस्से में सामान्य रहेगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…

5 minutes ago
बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…

31 minutes ago
धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

11 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago