अटल बिहारी वाजपेयी का सुशासन मॉडल देश के लिए मार्गदर्शक : मंत्री सारंग

अटल स्मृति पर्व पर नरेला में विधानसभा सम्मेलन

भोपाल 
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला विधानसभा अंतर्गत हरि मैरिज गार्डन में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में सम्मिलित हुए। मंत्री श्री सारंग ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनके दूरदर्शी सुशासन मॉडल, कवि हृदय तथा अजातशत्रु के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान पर विषय पर विचार व्यक्त किए।

सुशासन का दूरदर्शी मॉडल
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्व. श्री वाजपेयी का सुशासन मॉडल न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन की अवधारणा पर आधारित था। सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर शासन को आधुनिक बनाने, सूचना का अधिकार और ई-गवर्नेंस के माध्यम से पारदर्शिता लाने, सड़कों और दूरसंचार के विस्तार से अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुँच सुनिश्चित करने तथा पंचायतों और स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। अंत्योदय जैसी योजनाओं से गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

आधारभूत संरचना को नई गति
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वर्ण चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और दिल्ली मेट्रो जैसी परियोजनाओं ने देश की आधारभूत संरचना को नई गति दी। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सर्व शिक्षा अभियान, अंत्योदय अन्न योजना तथा शहरी क्षेत्रों के लिए अमृत योजना ने समावेशी विकास को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि नई दूरसंचार नीति से देश में मोबाइल क्रांति की नींव पड़ी, जबकि एफआरबीएम अधिनियम और विनिवेश की पारदर्शी नीति ने अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया। कृषि क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड और ग्रामीण विकास की पहलों से किसानों को सशक्त बनाया गया।

अजातशत्रु राजनेता अटल
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्व. श्री अटल ने रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में पोखरण-2 परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के दौरान दृढ़ राजनीतिक नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक संवेदनशील कवि हृदय और अजातशत्रु राजनेता थे, जिनका सम्मान पक्ष और विपक्ष दोनों करते थे। सर्व शिक्षा अभियान, अंत्योदय अन्न योजना और शहरी क्षेत्रों के लिए अमृत योजना जैसी पहलों से शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए तथा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचा।

कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और सशक्त किया।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभियान पर नवागढ़ में सरपंचों का प्रशिक्षण सम्पन्न …

CG : विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभियान पर नवागढ़ में सरपंचों का प्रशिक्षण सम्पन्न …

बेमेतरा । विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को…

21 seconds ago
CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू …

CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू …

बेमेतरा । भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास…

3 minutes ago
CG : जर्जर स्कूल भवन से नाराज ग्रामीणों ने जड़ा ताला, बोले- पहले सुरक्षा फिर पढ़ाई …

CG : जर्जर स्कूल भवन से नाराज ग्रामीणों ने जड़ा ताला, बोले- पहले सुरक्षा फिर पढ़ाई …

अभनपुर । विकासखंड अभनपुर के ग्राम सोनसिल्ली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के…

6 minutes ago
CG : एक साल से कान में फंसा था लोहे का छर्रा, सर्जरी से बची बच्ची की सुनने की क्षमता …

CG : एक साल से कान में फंसा था लोहे का छर्रा, सर्जरी से बची बच्ची की सुनने की क्षमता …

रायपुर । डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने 9 वर्षीय बच्ची की सुनने की…

8 minutes ago
CG : जगदम्बा में स्टार्टअप कार्यशाला…

CG : जगदम्बा में स्टार्टअप कार्यशाला…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । डीपीआईआईटी एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र…

14 minutes ago
CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक…

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक…

दुर्ग । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 18 प्रकार के विभिन्न संविदा पदों पर…

15 minutes ago