खंडवा में IM आतंकी को लेकर पहुंची ATS: अस्पताल में कराया मेडिकल जांच

 खंडवा

मध्य प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (MP ATS) मंगलवार सुबह इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची। उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को फैजान विक्ट्री साइन दिखाया। फैजान को कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी हो चुकी है और इस दौरान पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं।

खंडवा जिले के वार्ड क्रमांक 11 स्थित एक मकान से गुरुवार को फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। आतंकी फैजान पर आरोप है कि उसके संबंध इंडियन मुजाहिदीन जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से हैं। बीते कई साल से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन सिमी के सदस्यों के साथ भी फैजान लगातार संपर्क में था। पुलिस के विशेष दल की उस पर नजर थी। पुलिस ने आतंकी फैजान से पूछताछ के लिए खंडवा न्यायालय से उसका पांच दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को यह अवधि समाप्त हो रही है। उसे खंडवा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में फैजान को लेकर मध्य प्रदेश एटीएस की टीम भोपाल से खंडवा पहुंच गई है।  

रिमांड के दौरान बड़े खुलासे
फैजान ने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में बताया गया कि वह लोन-वुल्फ अटैक (अकेले ही हमला) करने की योजना बना रहा था। उसके घर से बड़ी मात्रा में पुलिस को कट्टर विचारधारा की प्रतिबंधित सामग्री भी मिली थी। आतंकी फैजान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी वह कट्टर सोच से जुड़े पोस्ट करता था। वह पाकिस्तान के कई कट्टरवादी नेताओं को भी फॉलो कर रहा था। वह नौजवानों खासकर नाबालिगों का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल का हिस्सा बनाना चाह रहा था। उसके इन खौफनाक इरादों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। देश-विरोधी गतिविधियों के चलते उसे गिरफ्तार किया गया।

खंडवा पहुंचे पुलिस दल में एनआईए भी हुआ शामिल
इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची एटीएस टीम के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल हो गई है। पुलिस दल के साथ एनआईए के जांच अधिकारी भी नजर आए। दल सबसे पहले आतंकी फैजान को उसके घर लेकर गया। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका मेडिकल हुआ। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सामने फैजान विक्ट्री का साइन दिखाता नजर आया। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

6 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

6 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago