राजगढ़.
जिला मुख्यालय पर शनिवार को एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार सास-बहू की मौत हो गई। यह परिवार खिलचीपुर में बड़े और छोटे महाराज का दर्शन कर लौट रहा था, तभी आरोग्य अस्पताल के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी हे।
ब्यावरा के सुठालिया रोड रविशंकर नगर में रहने वाला साहू परिवार शनिवार सुबह बड़े व छोटे महाराज के दर्शन करने के लिए खिलचीपुर गए थे। परिवार के घनश्याम साहू (35) ने बताया कि खिलचीपुर पहुंचकर मां रमाबाई (60) पत्नी सोनूबाई (30) के साथ दर्शन किए। इसके बाद करीब 11 बजे बाद वह ब्यावरा लौटने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार होकर निकले थे।
जैसे ही ऑटो रिक्शा ब्यावरा रोड पर आरोग्य अस्पताल के समीप पहुंचा, तभी ड्राइवर ने मोड़ पर अचानक गियर बदला। इसके साथ ही ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रमाबाई व घनश्याम ऑटो रिक्शा से उछलकर बाहर जा गिरे, जबकि सोनूबाई उसके नीचे दब गई थीं।
हादसा होते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और ऑटो को सीधा कर उसके नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल भिजवाया गया, यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने सास रमाबाई और बहू सोनूबाई को मृत घोषित कर दिया।
घायल घनश्याम ने बताया कि हम घर के लिए लौट रहे थे। नहीं सोचा था कि इस तरह का हादसा होगा। हम घर पहुंचते, इसके पहले ही हमारा परिवार उजड़ गया। सबकुछ खत्म हो गया। अब कुछ नहीं बचा। घटना की जानकारी लगने पर ब्यावरा से भी समाजजन व मिलने वाले राजगढ़ पहुंच गए थे।
जांजगीर-चांपा । जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की…
भिलाई नगर । आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी…
रायपुर देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। आज,…
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त…
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न…
भोपाल मुझे 13 दिसंबर, 2023 मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण का दिन…