राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उमरिया पुलिस का जागरूकता अभियान

उमरिया

 यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर एक अभियान के रूप में की जा रहीं कार्यवाहीं, वाहन चालकों को पुलिस की हिदायत गाड़ी पर अमानक सायलेंसर लगे हों तो हटा लें, नहीं तो की जाएगी सख्‍त कार्यवाही

दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक प्रदेश व्‍यापी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह थीम "  परवाह " का आयोजन किया जा रहा है । इस तारतम्‍य में उमरिया पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया व अनु. वि. पुलिस अधिकारी श्री नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में उमरिया पुलिस द्वारा जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्‍त चालानी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं ।  

इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक सी. के. तिवारी एवं थाना यातायात बल द्वारा उमरिया शहर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाकर उन्‍हें दो पहिया चलाते समय हेलमेट लगाने, मोटर सायकिल में तीन सवारी नहीं चलने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा वाहन न चलाने, ऑटो टैक्सी वाहनों में ओवर सवारी नहीं चलाने जैसे नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ।

साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है जो दिनांक 01.01.2025 से आज दिनांक 16.01.2025 कुल 417 वाहनों की चालानी कार्यवाही कर 262900 रुपये समन शुल्क वसूल किया जाकर निर्धारित मद में जमा कराये गए है एवं  आज दिनांक 17.01.2025 को क़स्बा उमरिया के गाँधी चौक, न्यायलय चौक, नया बस स्टैंड, पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप, रानी दुर्गावती चौक में दो पहिया वाहन चालकों जो हेलमेट लगा कर चल रहे है व चार पहिया वाहन चालक जो सीट बेल्ट लगाकर चल रहे है एवं जो यातायात नियमों का पालन कर रहे है उन्हें थाना यातायात स्टॉफ एवं खेल युवा कल्याण विभाग के सदस्यो द्वारा गुलाब का फूल दिया जाकर सम्मान किया गया । जिले के माननीय मानपुर विधायक एवं नागरिक द्वारा पुलिस की इस पहल  की सराहना की उमरिया पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वहानों पर अवैध रूप से लगाये गये हूटर, काली फिल्‍म, मॉडिफाई सयलेंसर आदि को वाहन से निकाल लें, नहीं तो उन्‍हें जप्‍त कर सख्‍त चालानी कार्यवाही की जावेगी । साथ ही वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं एक जिम्मेदार नागरिक बने क्योंकि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

6 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

7 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

8 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

8 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

8 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

9 hours ago