अवेयरनेस कैम्पेन: ईव्हीएम-व्हीव्हीपेट मशीन की बारीकियां जानने मतदाता पहुँच रहे प्रदर्शन केंद्र

डिंडौरी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  विकास मिश्रा के निर्देशानुसार अवेयरनेस कैम्पेन के तहत कलेक्टर कार्यालय परिसर में मतदाताओं ने प्रदर्शन के लिये रखी इव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीन का अवलोकन कर बारीकियां समझीं तथा इनसे मतदान करने के तरीके जाने।

 अवेयरनेस कैम्पेन के तहत जिले के अन्य प्रदर्शन केंद्रों पर भी आम लोगों के अवलोकनार्थ इव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीन रखा गया है। प्रदर्शन केंद्रों पर पहुँच रहे नागरिकों को यहाँ तैनात ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीन के तकनीकी पहलू बताये जा रहे हैं तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। प्रदर्शन केंद्रों में ईव्हीएम से डेमो वोट डालने की सुविधा भी दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बेलट यूनिट पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित डमी प्रतीक चिन्ह लगाये गये हैं। डेमो वोट डालकर मतदाता व्हीव्हीपेट मशीन की स्क्रीन पर देख रहे हैं कि जिसे उन्होंने वोट दिया उसी को गया है या नहीं। मतदान के दौरान ज्यादा से ज्यादा मतदाता वोट डालें इसके लिये भी लोगों को प्रदर्शन केंद्रों पर प्रेरित किया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: EVM-VVPAT

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

1 hour ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

1 hour ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

1 hour ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

2 hours ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

2 hours ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

2 hours ago