एससी, एसटी वर्ग में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर – मुख्यमंत्री चौहान

डॉ. अंबेडकर समाज में आर्थिक सशक्तिकरण के भी थे पक्षधर
डॉ. अंबेडकर देश में छोटे उद्योगों का विकास चाहते थे
मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में डॉ. अंबेडकर बिजनेस फेयर का किया शुभारंभ

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एससी, एसटी वर्ग के युवा स्वयं का रोजगार और उद्योग लगा सकें, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के युवाओं को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में जनजागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर एमएसएमई विभाग और डिक्की मिलकर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण के प्रबल पक्षधर थे। वे चाहते थे कि युवा स्वयं का व्यवसाय और उद्योग लगाएं। उनकी इच्छा के अनुरूप मध्यप्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए नीतियां तैयार की गई हैं। मुख्यमंत्री चौहान आज भोपाल के बिट्टन मार्केट में डॉ. अंबेडकर बिजनेस फेयर को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में एक क्लस्टर डिक्की को दिया जाएगा। बाकी क्लस्टर में 20 प्रतिशत जगह एससी, एसटी उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप नीति में महिलाओं को जिस तरह 18 लाख रूपए की अनुदान सहायता दी जाती है, उसी तरह की एससी, एसटी उद्यमियों को भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में 589 करोड़ रूपए का निवेश अनुदान दिया गया है। प्रदेश में 9 हजार 800 लघु उद्यम स्थापित किए गए हैं। एससी, एसटी वर्ग के लिए विकास शुल्क में 50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। लाड़ली बहना योजना की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह योजना सामाजिक क्रांति की ऐतिहासिक पहल है।

एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एससी, एसटी वर्ग के युवा प्रेरित हो सकें, इसके लिए सफल उद्योगपतियों के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए तैयार किए गए उद्यमिता वृक्ष की कल्पना की प्रशंसा की। दलित इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के फाउंडर चेयरमेन पद्ममिलिंद कांबले ने मध्यप्रदेश सरकार के छोटे उद्योगों की स्थापना में प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डिक्की एससी, एसटी वर्ग में बिजनेस लीडर तैयार करना चाहते हैं। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर डिक्की कार्य कर रहा है। डिक्की एमपी चैप्टर के अध्यक्ष अनिल सिरवैया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री चौहान डिक्की को हमेशा मदद करते हैं। डिक्की अब एमएसएमई विभाग के साथ मिलकर अपने लघु उद्यमियों के साथ लंबी छलांग लगाना चाहते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने डिक्की द्वारा तैयार किए गए ब्रोशर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री के समक्ष उद्यमिता विकास हेतु विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ डिक्की ने एम.ओ.यू किए। मुख्यमंत्री चौहान ने डिक्की इनोवेशन चैलेंज के विजेताओं को सम्मान पत्र दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि किशन रघुवंशी, अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया, उद्योग आयुक्त पी.नरहरि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

15 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago