ग्वालियर
आज आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसी उत्सव में ग्वालियर भी श्रीराम की भक्ती में राममय हो गया है। श्री रामोत्सव के लिए ग्वालियर के फालका बाजार स्थित राम मंदिर को अयोध्या नगरी बनाई गई है। सनातन धर्म मंदिर को जनकपुरी और पाटनकर बाजार स्थित हनुमान मंदिर को हनुमानगढ़ी का नाम दिया गया है।
तीनों मंदिर से लेकर पूरे शहर भर आकर्षक साज सज्जा के साथ रामपताकाएं फहरा रही हैं। कल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव मे ग्वालियर में भी श्रीराम का अभिषेक होगा। अभिषेक के लिए पचनदा (पांच नदियों) का जल एक कलश में लाया गया है। बाद में यह जल कलश आयोध्या भी ले जाया जाएगा और वहां भी श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा।
बाजारों में बिखरी रौनक
महाराज बाड़ा, दौलतगंज और सराफा बाजार सहित शहर के सभी बाजार, गली मोहल्ले रंग बिरंगी झालरों से झिलमिला गए है। इन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे मानो दीपावली हो। पूरा शहर रामोत्सव में डूब गया है। रोशनी से जगमग व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था चेंबर आॅफ कॉमर्स में 2100 दीपकों को प्रज्जवलित कर कल श्रीराम का उद्घोष किया जाएगा। वहीं शहर की सभी सरकारी इमारतें भी रोशनी से जगमगा उठी हैं।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण…
निरोगी काया और स्वस्थ चित्त का सदियों पुराना आधार है योग- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…
अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश नागरिकों को…
अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में शामिल हुए राज्यपालरायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…