अयोध्या का राम मंदिर रणजीत अष्टमी पर प्रभातफेरी में दिखेगा, लहराएंगी राम नाम लिखी 11 हजार ध्वजाएं

इंदौर

हर साल इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीतअष्टमी मनाई जाती है। यह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। लोगों में इसका काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है। अल सुबह से ही लोग रणजीत अष्टमी की प्रभात फेरी देखने के लिए अपनी जगह रोक लेते हैं। लाखों लोग विशाल प्रभात फेरी का हिस्सा बनते हैं। इस साल रणजीत अष्टमी के मौके पर विशाल प्रभात फेरी 4 जनवरी के दिन निकल जाएगी। इसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।

आपको बता दें, 1 जनवरी से ही इसका आयोजन शुरू कर दिया जाएगा। 4 दिन के इस आयोजन के लिए मंदिर प्रशासन अभी से ही तैयारी में जुड़ चुका है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार की जाने वाली है। खास बात यह है कि इस बार निकलने वाली विशाल प्रभात फेरी की झांकी में अयोध्या के राम मंदिर के झलक देखने को मिलेगी। इस बार प्रभात फेरी में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। डीजे के इस्तेमाल पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। डीजे की जगह ढोल, ताशे और नगाड़ों की परफॉरमेंस देखने को मिलेगी।

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा को देखते हुए महोत्सव भगवान राम को समर्पित रखने की योजना बनाई गई। इसमें प्रभातफेरी में अयोध्या के राम मंदिर का 40 फीट लंबा माडल और राम नाम लिखी 11 हजार ध्वजाएं भी प्रभातफेरी में शामिल होंगी। इसके साथ ही हर स्वागत मंच पर प्रभु राम की तस्वीर होगी।

चार दिनी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंटरनेट मीडिया पर होगा। इसकी लिंक भी पूर्व में भक्तों को उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन को स्वरूप देने के लिए भक्त मंडल जुट गया। महोत्सव 1 से 4 जनवरी तक मनाया जाएगा। साल के पहले दिन मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं। इस अवसर पर दर्शन व्यवस्था ऐसी हो कि जाएगी की भक्तों को 30 मिनट में दर्शन हो जाए।

मुख्य पुजारी दीपेश व्यास के अनुसार महोत्सव की शुरुआत 1 जनवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर 11 हजार ध्वजाओं का पूजन किया जाएगा। 2 जनवरी को शाम 6 बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसमें हजारों भक्त अपने घरों से लाकर दीपक लगाएंगे। इस वर्ष 11 हजार दीपकों से योजनाबद्ध तरीके से सजावट की जाएगी। रात 8 बजे भजन गायक किशन भक्त की भजन संध्या और आतिशबाजी भी होगी।

3 जनवरी को सुबह 10 बजे रणजीत बाबा की विग्रह मूर्ति का अभिषेक और 51 हजार रक्षासूत्रों को सिद्ध किया जाएगा। इनका वितरण प्रभातफेरी में होगा। 4 जनवरी को सुबह 5 बजे से रणजीत बाबा अपने भक्तों को दर्शन देने मंदिर से स्वर्ण रथ पर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। यात्रा में 7 भजन गायक शामिल रहेंगे और डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। भक्तों से भगवा रंग के परिधान पहनने का भी निवेदन किया गया है। यात्रा द्रविड़ नगर, महू नाका, अन्नपूर्णा रोड, नरेंद्र तिवारी मार्ग होकर पुनः मंदिर प्रांगण संपन्न होगी।

मंचों पर भी लगेंगी भगवान राम की तस्वीर

मार्ग में लगाए जाने वाले मंच पर इस बार श्रीराम की तस्वीर लगाई जाएगी। मंच लगाने वालों से निवेदन किया जा रहा है कि मंच उतनी ही जगह में लगाएं जिससे की रोड पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। यदि मंच से किसी भी प्रकार का प्रसाद वितरित किया जा रहा है तो स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें।

1 से 4 जनवरी तक होगा आयोजन

  • 1 जनवरी को कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के हाथों ध्वजारोहण होगा।
  • 2 जनवरी की शाम को दीपोत्सव और भजन संध्या का आयोजन होगा।
  • 3 जनवरी को रक्षासूत्र सिद्ध किए जाएंगे।
  • 4 जनवरी को विशाल प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
  • प्रभातफेरी के बाद रक्षा सूत्र भक्तों में निशुल्क बाटें जाएंगे।
  • हजारों किलो फूलों से फूल बंगला भी सजाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए और सभी व्यवस्था को सँभालने के लिए करीब 1200 से ज्यादा लोगों की मदद ली जाएगी। अभी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रशासन, पुलिस, भक्त मंडल और मंदिर प्रशासन सभी शामिल रहेंगे। बैठक में प्रभातफेरी के मार्ग पर भी चर्चा होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago