हनुमान जी के रूप में नजर आए बाबा महाकाल, हनुमान जन्मोत्सव हुई विशेष भस्मारती

 उज्जैन
 उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज हनुमान जी के जन्मोत्सव पर विशेष भस्मारती हुई। इसमें बाबा महाकाल ने बजरंगबली के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने बाबा महाकाल के जयकारों के साथ भगवान हनुमान के जयकारे भी लगाए।

इधर उज्जैन के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। सुबह मंदिरों में अभिषेक पूजन हुआ और शाम को महाआरती व भंडारे के आयोजन होंगे। महाकाल मंदिर परिसर स्थित बाबा बाल हनुमान मंदिर से शाम 6 बजे भगवान की शोभायात्रा निकलेगी।

धर्मधानी उज्जैन में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उल्लास छाया है। महाकाल मंदिर परिसर स्थित बाल हनुमान, गढ़कालिका स्थित कुमारेश्वर हनुमान, जेसी मिल परिसर स्थित बाल हनुमान मंदिर में भगवान का विशेष शृंगार किया गया है। आज सुबह अभिषेक, पूजन के बाद भोग लगाकर जन्म आरती की गई।

आंबापुरा में नगरभोज का विश्व रिकॉर्ड बनेगा

आंबापुरा स्थित प्राचीन जयवीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। अगले दिन 13 अप्रैल रविवार को नगर भोज होगा। संयोजक सुनील चावंड ने बताया 50 हजार से अधिक भक्तों को टेबल कुर्सी पर बैठाकर दाल, बाफले, लड्डू की महाप्रसादी ग्रहण कराई जाएगी। इस बार यह आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है। इसके लिए रविवार सुबह गोल्डन बुक की टीम उज्जैन पहुंचेगी।

दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान
चिमनगंज मंडी स्थित कमल कॉलोनी में दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विशेष शृंगार कर बजरंगबली का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। शाम 7.30 बजे महाआरती कर प्रसादी वितरण होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

7 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

7 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

8 hours ago