बुरहानपुर के बसाली गांव को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित

भोपाल.
बुरहानपुर ब्लॉक के बसाली गांव के पास एक अत्यंत मनोरम प्राकृतिक झरना है, जो लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लोग इस बरसाती झरने को ‘‘बसाली झरना‘‘ के नाम से जानते हैं। अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं बारिश से फैली हरियाली के बीच यह झरना इतना मनमोहक है कि पर्यटक खुद को यहाँ आने से रोक नहीं पाते। इस क्षेत्र की बढ़ रही लोकप्रियता को देखते हुए बसाली के इस झरने तक लोगों की सहजता से पहुँच बढ़ाने एवं पर्यटन विकास के लिये जनपद पंचायत बुरहानपुर द्वारा प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना से एक प्रभावी कार्य-योजना तैयार की गई है। इसमें विकास कार्यों के लिये 60 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय आबादी बहुल गांवों के विकास के लिये ‘प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना से बुरहानपुर जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये भी कई प्रकार के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों की सुविधाओं में इजाफा तो हो ही रहा है, साथ ही पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

पर्यटकों के लिये रहवासी कॉटेज का निर्माण
योजना में स्वीकृत राशि से बसाली झरने के पास ही पर्यटकों के रूकने के लिए चार रहवासी कॉटेज बनाये जा रहे हैं। झरने तक पहुंच मार्ग की मरम्मत की जा रही है। यहां आने वाले पर्यटकों के खान-पान की व्यवस्था के लिये एक कैंटीन तैयार की जा रही है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बसाली झरने के पास पहाड़ी रास्तों में 'ट्रेकिंग रूट' तैयार करने की भी योजना है। इस ट्रेकिंग रूट से पर्यटक जंगल की सैर भी कर सकेंगे, जो उन्हें प्रकृति के और ज्यादा करीब ले जायेगी। इन सभी प्रयासों से यह झरना एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में अपनी पहचान बनायेगा।

आजीविका मिशन की दीदियां बनेंगी टूरिस्ट गाइड
बसाली झरने के पास तैयार की जा रही कैंटीन स्व-सहायता समूह की महिलाएं चलायेंगी। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा, साथ ही वे आत्म-निर्भर भी बनेंगी। बुरहानपुर जिले में अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले बाहरी पर्यटकों की सुविधा के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ‘टूरिस्ट गाइड’ के रूप में तैयार करने की तैयारी है। बसाली के स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका मिशन से टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद इन्हें परिचय-पत्र भी दिये जाएंगे, जो इन्हें प्रोफेशनल टूरिस्ट गाइड की पहचान दिलायेगा। यह काम इसी साल के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा।

kgnews

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

26 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

32 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

33 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

36 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

38 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

46 minutes ago