राज्य शिक्षक प्रशिक्षण नीति पर आधारित

शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन राज्य स्तरीय कार्यशाला

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों, गतिविधियों के अवसरों पर चिंतन के लिए सीएम राइज़ शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यशाला प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग श्रीमती रश्मि अरुण शमी की अध्‍यक्षता में दिनांक 3 अगस्त 2023 को राजधानी भोपाल स्थित होटल लेक व्यू अशोका में प्रात 9:30 से की जा रही है। कार्यशाला में राज्य की शिक्षक प्रशिक्षण नीति को केंद्र में रखते हुए एक प्रभावी शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए शिक्षकों, अधिकारियों और विशेषज्ञों के द्वारा विभिन्‍न विषयों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन के अर्थ और महत्व पर साझा समझ विकसित करना, वर्तमान शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन प्रयासों का विश्‍लेषण, सफलता व सुधार के अवसरों का चयन, प्रभावी शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन के लिए एक सहयोगात्मक और एकीकृत दृष्टिकोण का निर्माण प्रमुख विषय हैं।

कार्यशाला में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस एवं आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यशाला में लोकशिक्षण संचालनालय, राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी और सहयोगी संस्था पीपल के प्रतिनिधि चयनित शिक्षकों, विकासखंड स्‍त्रोत केन्‍द्र समन्‍वयक, जिलों के अतिरिक्‍त परियोजना समन्‍वयकों (एपीसी) और डाईट के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

11 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

11 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

11 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

11 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

12 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

12 hours ago