महासमुंद
बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में मृत मिले भालू के मामले में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है. आरोपियों के पास से मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार, ट्रैक्टर जब्त किया गया है.
बता दें कि वन विभाग को मंगलवार को जोरातराई के क्रमांक 179 में भालू की मौत की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर टीम ने भालू के शव को बरामद कर अवराडबरी वन डिपो भेज दिया था. घटनास्थल का मुआयना करने पर टीम को 11 केवी विद्युत लाइन में अवैध रूप से जी आई तार लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने की बात पता चली. इसी की चपेट में आने से भालू की मौत हुई, जिसके बाद आरोपियों ने उसके शव को दूर ले जाकर रख दिया.
5 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
वन अमले ने जोरातराई , भीखोज और कमारडेरा से अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम, चैतराम और चैतराम को गिरफ्तार किया. इनसे सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार और ट्रैक्टर जब्त कर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9(33), 49, 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इधर पशु चिकित्सक से भालू का पी एम कराकर अवराडबरी डिपो में अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है.
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज…
रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री तथा लोक…
भोपाल नौतपा के चौथे दिन भी मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा। प्रदेश…
भोपाल नोएडा की अभिनेत्री व मॉडल त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार बशीर बद्र के निधन पर…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायगढ़ में केलो नदी…