माता टेकरी पर मधुमक्खियों का हमला

देवास

देवास शहर में स्थित प्रसिद्ध शक्ति केंद्र माता टेकरी पर शनिवार दोपहर अचानक मधुमक्खियां भड़क गईं। इस दौरान छोटी माता मा चामुंडा मंदिर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में महू से दर्शन करने आए तीन श्रद्धालु और माता टेकरी के चार कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलाें को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार आयुष कोठारी, उनकी माता सीमा कोठारी, नानी विनीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य महू से देवास में माता के दर्शन करने आए थे। जब वे छोटी माता मंदिर क्षेत्र में पहुंचे तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड निकल आया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के लिए वन विभाग डिप्टी रेंजर श्याम शर्मा को निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की टीम देर रात मधुमक्खी के छत्ते हटाने की कार्रवाई करेगी।

मधुमक्खियों के हमले की प्रमुख घटनाए

  • नेमावर में छह दिन पहले स्कूल की कक्षाओं व परीक्षा के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। एक शिक्षक सहित एक छात्रा घायल हो हुई।
  • कन्नौद में तीन दिन पहले मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति बेहोश हो गया था। पुलिस ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
  • कुछ दिन पहले चंद्रकेश्वर में स्नान के लिए पहुंचे भक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला किया, करीब आठ लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मशाला से कंबल मंगवाकर बचाया।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Mata Tekri

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

9 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

10 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

10 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

10 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

10 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

11 hours ago