भारत की शैव परंपरा पर विशेष व्याख्यान राज्य संग्रहालय में

भोपाल

संचालनालय पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय अंतर्गत राज्य संग्रहालय के सभागार में विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम् प्रो. हंसा व्यास ने "भारत की शैव परंपरा" पर विशेष व्याख्यान दिया। प्रो. व्यास ने प्रागैतिहासिक काल से लेकर परमार राजवंश के शासनकाल तक साहित्यिक एवं पुरातात्त्विक प्रमाणों के आलोक में भारत में शैव परंपरा के विभिन्न पक्षों पहलुओं पर तथ्यात्मक एवं विश्लेषणात्मक प्रकाश डाला गया। उन्होंने शैवधर्म से संबंधित कई नवीन एवं अनछुए पहलुओं पर भी चर्चा की।

प्रो. हंसा व्यास ने शिव के वैदिक एवं पौराणिक महत्त्व को प्रकट करते हुए शैवधर्म संबंधी विशिष्ट साहित्यिक सृजनाओं पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने शैवधर्म संबंधी प्रमुखतम् अभिलेखों जैसे 401 ईस्वी का गुप्तकालीन उदयगिरि अभिलेख, यशोधर्मन का मंदसौर अभिलेख, 1080 ईस्वी का उदयपुर का नीलकण्ठेश्वर मंदिर अभिलेख आदि में प्रचलित शैवमत संबंधी सूचनाओं को प्रकट करते हुए मालवा में शैवधर्म एवं कला पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उज्जैनी, दशपुर, विदिशा आदि स्थलों से विदित मुद्राओं (सिक्कों) एवं मुहरों पर हुए शैवांकनों के संदर्भ में भी उन्होंने महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ सभागार में रखीं।

प्रो. हंसा व्यास ने अपने व्याख्यान में प्रागैतिहासिक भीमबैठका की गुफाओं में चित्रित शिव के रुद्र स्वरूप की साहित्यिक समीक्षा प्रस्तुत करते हुए शिव के अनेकानेक प्रतिमानों, अनुग्रहों, संहार आदि मूर्त-अमूर्त उपादानों पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि शिव में जगत् की तीनों शक्तियाँ ब्रह्म, विष्णु और स्वयं महेश समाहित हैं, कहीं वे सृष्टिकर्ता हैं, तो कहीं पालनहार, तो कहीं संहारक। शिव उद्भव, पालन और संहार तीनों ही शक्तियों के विराट पूंज हैं और इसी कारण वे परमपिता परमेश्वर देवादिदेव महादेव हैं।

उन्होंने श्रावण (सावन) मास के पवित्र माह के आलोक में भी शिव के महत्त्व को सुंदर उदाहरणों से समझाया। उन्होंने अपने व्याख्यान में मध्यप्रदेश में शैवधर्म, कला एवं स्थापत्य के विषय में आरंभ से लेकर परमार काल तक उसके क्रमागत विकास आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। मध्यप्रदेश में स्थित दो ज्योर्तिलिंगों उज्जैन और ओंकारेश्वर के महत्त्व को उन्होंने अनेक साहित्यिक एवं पुरातत्त्वीय साक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में आलोकित भी किया और उनके युग युगीन महत्त्व को सरल भाषा में समझाया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

5 minutes ago
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

30 minutes ago
राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

 इंदौर मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखने के एक दिन बाद…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

1 hour ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

1 hour ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

1 hour ago