नए साल से पहले प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का इंतजार

भोपाल

नए साल से पहले मध्य प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों अधिकारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का इंतजार है, आदेश में देरी के चलते अब कर्मचारियों पेंशनरों में नाराजगी बढ़ने लगी है। हालांकि  नई सरकार के गठन और मोहन यादव के सीएम बनने के बाद संभावना है जताई जा रही है कि  कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ता वृद्धि के आदेश नए साल से पहले जारी किए जा सकते है।इधर, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सीएम  एवं मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और 4% डीए और डीआर के 1 जुलाई 23 से प्रदान करने के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है।

कर्मचारी संघ ने की 4 फीसदी डीए बढ़ाने की मांग

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने पत्र में लिखा है कि महंगाई भत्ता और राहत अतिरिक्त लाभ नहीं है नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव को तत्काल आदेश करना चाहिए। छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान सरकार ने चलते चुनाव में महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए थे। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रस्ताव देर से भेजने पर चुनाव आयोग द्वारा अमान्य कर नई सरकार के गठन पर छोड़ दिया, अब जबकि नई सरकार का गठन उपरांत प्रदेश के कार्यरत 7.50 लाख एवं 4.50 सेवा निवृत्त कुल 12 लाख कर्मचारियों को 6% बढ़ती महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए 4% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत 1 जुलाई 2023 से प्रदान करने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं । आदेश न होने से हर कर्मचारी को पिछले 5 महीने से प्रतिमाह 620 से लेकर₹5640 तक का नुकसान हो रहा है।

वर्तमान में मिल रहा 42 फीसदी डीए, बढ़कर होगा 46%

दरअसल, वर्तमान में प्रदेश में 7वें वेतन आयोग के मुताबिक वेतन पाने कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है, लेकिन केन्द्र द्वारा 4 फीसदी डीए बढ़ाए जाने के बाद अब राज्य कर्मचारियों के डीए में भी 4 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित है।इसके बाद राज्य कर्मियों का डीए केन्द्र के समान 46 फीसदी हो जाएगा, इसे जुलाई 2023 से लागू किया जाना है, ऐसे में जुलाई से दिसंबर तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाना है , इससे कर्मचारियों को 600 रुपए से लेकर 5700 रुपए तक का लाभ होगा।चुनाव नतीजे आने के बाद अभी तक  इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि डीए में कब वृद्धि होगी और कब से इसका लाभ मिलेगा।हालांकि चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करके डीए बढ़ाने की बात कहीं थी।

4% महंगाई भत्ता बढ़ने पर इस प्रकार मिलेगा लाभ

    प्रथम श्रेणी अधिकारी 4924 से 5640 रुपए
    द्वितीय श्रेणी अधिकारी 2244 से 3196 रुपए
    तृतीय श्रेणी कर्मचारी 780 से 1308 रुपए
    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 620 से 720 रुपए

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

8 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

8 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

8 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

9 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

9 hours ago