PM मोदी के धार दौरे से पहले इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा ‘भारत-1’ बोइंग-777 विमान

इंदौर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के 17 सितंबर को प्रस्तावित धार दौरे के पहले उनका बोइंग-777 (भारत-1) विमान इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विमान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान के जैसा ही है। ट्रायल के तौर पर भारत-1 विमान दोपहर 12.40 बजे एयरपोर्ट पर उतरा और करीब 25 मिनट रुकने के बाद फिर से दिल्ली की ओर उड़ गया।
हेलिकॉप्टर से जाएंगे धार

मालूम हो पीएम 17 सितंबर को इंदौर एयरपोर्ट पर इसी विमान से आएंगे और यहां से हेलिकॉप्टर से धार पहुचेंगे। दो दिन पहले मोदी के हेलिकॉप्टर इंदौर आ जाएंगे, इनकी संख्या तीन से पांच हो सकती है। यह विमान पहले भी ट्रायल के लिए इंदौर आ चुका है। एयरपोर्ट को इसकी सूचना दो दिन पहले मिल गई थी। विमान को उतारने का ट्रायल सुरक्षा और अन्य तकनीकी मापदंडों को परखने के लिए किया गया है। गुरुवार को ट्रायल के लिए सभी तैयारियां पूरी रखी गई। विमान की एयरपोर्ट पर लैंडिंग के सभी सुरक्षा मानक सही मिले।

इन खूबियों से लैस है भारत-1

    यह 35 हजार फीट ऊंचाई पर 1,013 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
    एक बार में 6800 मील की दूरी तय कर सकता है।
    अधिकतम 45,100 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
    इसे एयरफोर्स ऑपरेट करती है। इस पर किसी तरह के अटैक का असर नहीं होता।
    बैठने, सोने से लेकर मीटिंग समेत संचार की हर तकनीक इसमें मौजूद है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: PM Modi

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को PM मोदी का पत्र, बताया किस ताकत ने दिलाई चुनावी जीत

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को PM मोदी का पत्र, बताया किस ताकत ने दिलाई चुनावी जीत

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों…

15 minutes ago
स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव

स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव

स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम -…

20 minutes ago
ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें - अरुण साव उप मुख्यमंत्री…

24 minutes ago
सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर दुलदुला…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

1 hour ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

1 hour ago