छत्तीसगढ़

Bhilai: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी आकांक्षा बनाफर, परिजनों में खुशी का माहौल

इस्पात नगरी की आकांक्षा बनाफर आगामी एशियाई खेल 2023 के लिए सीनियर भारतीय महिला वॉलीबॉल कोचिंग शिविर में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। यहां चयनित खिलाड़ी चीन में होने वाली एशियाई खेलों में भाग लेगी। आकांक्षा का चयन होने पर उनके परिजन काफी खुश हैं।

भिलाई की कोमल सिंह और आकांक्षा बनाफर चयन ट्रायल 29 जून से 1 जुलाई 2023 तक बैंगलोर में आयोजित चयन ट्रायल में भाग लिया। इस दौरान कोमल सिंह का चयन नहीं पाया लेकिन आकांक्षा बनाफर का चयन नेशनल कैंप के लिया हो गया।

नेशनल कैंप में पूरे भारत से 28 खिलाड़ियों में रेलवे के 11, केरल से 10, तमिलनाडु से 2 और हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से एक एक खिलाड़ी शामिल हैं। आकांक्षा बनाफर छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी बन गई जिसका चयन नेशनल कोचिग कैंप के लिए हुआ है। चीन में एशियाई खेलों को आगे बढ़ाने से पहले सभी खिलाड़ियों को दो माह गहन प्रशिक्षण शिविर से गुजरना पड़ेगा।

दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल करियर की शुरुआत भिलाई स्टील प्लांट के वॉलीबॉल मैदान से की थी। जहां उन्होंने बीएसपी के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये दोनों होनहार खिलाड़ी भिलाई स्टील प्लांट की महिला टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं। साथ ही दोनों एचवीसी भिलाई के खिलाड़ी रह चुके हैं।

आकांक्षा बनाफर अपने डीपीएस स्कूल के दिनों में एचवीसी भिलाई की नियमित खिलाड़ी थीं लेकिन पिछले साल उनका चयन साई तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) केरल में हो गया और अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्र में उन्नत कोचिंग प्राप्त कर रही हैं। आकांक्षा बनाफर ने छत्तीसगढ़ की टीम से मिनी जूनियर,जूनियर नेशनल,खेलों इंडिया यूथ गेम्स में वालीबॉल टीम की प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

27 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

33 minutes ago
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

 डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…

48 minutes ago
दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…

1 hour ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

भोपाल  भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…

2 hours ago