छत्तीसगढ़

Bhilai : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार लड़की को कुचला, बहन की मौत, भाई घायल

नगर निगम के औद्योगिक क्षेत्र वार्ड 40 छावनी में कुछ दिनों पहले बनी सड़क 18 वर्षीय लड़की की मौत का कारण बन गई। तेज रफ्तार कार ने 18 वर्षीय साक्षी साव को अपनी चपेट में ले लिय। वहीं 16 वर्षीय चंदन साव बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। साक्षी खुद स्कूटी चल रही थी और उसका भाई पीछे बैठा था।

जानकारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज को मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान कर रही है। स्थानीय लोगों ने लड़की की मौत पर आक्रोश में ट्रांसपोर्ट नगर सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले सड़क डामरीकरण किया गया है, लेकिन सड़क में पहले से बने हुए ब्रेकर को हटा दिया गया है. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। 

वहीं इस भारी वाहनों वाले ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क पर एक भी जगह ब्रेकर नहीं बनाया गया है जिसकी वजह से यहां पर हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगो द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पर छावनी सीएसपी आशीष बंछोर और जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और अक्रोशित लोगो को शांत कराया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्राम पंचायत चैतूखपरी के सरपंच बने सौर ऊर्जा के उत्पादक

राजनांदगांव : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्राम पंचायत चैतूखपरी के सरपंच बने सौर ऊर्जा के उत्पादक

- 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप लगाकर दिया ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संदेश, अब गांव के…

5 minutes ago
 मोहला : शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए करें समयबद्ध कार्य-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए करें समयबद्ध कार्य-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- जर्जर विद्यालयों को सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने के दिए निर्देश - अनुशासनहीनता में…

8 minutes ago
भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

 भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को नई परिभाषा देने वाली एक भावुक…

39 minutes ago
CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

1 hour ago