Bhind: बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिला तो मचा बवाल, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पंप मालिक घायल

भिंड
 ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 पर स्थित पेट्रोल पंप संचालक को बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं देना संचालक को महंगा पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने पंप पर बंदूक और कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली पंप संचालक के दाएं हाथ में लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर दो आरोपितों की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है।

प्रेट्रोल नहीं देने पर भड़के युवक

जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय तेजनारायण पुत्र गोरेलाल नरवरिया निवासी पुर थाना देहात का बरोही क्षेत्र में हाइवे पर सावित्री पेट्रोल पंप है। शनिवार सुबह करीब चार बजे एक युवक बाइक से पंप पर पहुंचा और सेल्समैन ने पेट्रोल डालने के लिए कहा। सेल्समैन ने युवक से कहा कि हेलमेट नहीं है। इसलिए पेट्रोल नहीं डलेगी। भिंड कलेक्टर ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक लगाई है। इस पर युवक भड़क गया और सेल्समैन को धमकाते हुए बोला कि पेट्रोल नहीं डाली तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद युवक वहां से चला गया।

पंप पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

करीब 50 मिनट बाद युवक दो अन्य साथियों के साथ 4.50 बजे पंप पर पहुंचा। इसमें एक युवक 315 बोर की बंदूक और एक युवक 315 बोर का कट्टे लिए था। युवकों ने आते ही सेल्समैन को गालियां देना शुरू कर दी और बोला के बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दी तो अब गोली खा। इसके बाद दो युवकों ने बंदूक और कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलते ही कर्मचारी मौके से भाग गया।

संचालक के हाथ में लगी गोली

इसी दौरान पंप के ऑफिस में लेटे संचालक तेजनारायण नरवरिया बाहर आए और युवकों से फायरिंग बंद करने के लिए कहा। इसी दौरान एक गोली संचालक तेजनारायण दाएं हाथ में लग गई तो वह जमीन पर गिर गए। इस दौरान गोली पंप के ऑफिस में लगे शटर सहित अन्य जगह लगी हैं। इसके बाद युवक हथियार लहराते हुए बाइक लेकर भाग गए। स्टाफ ने संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की

बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो लोग बंदूक और कट्टे से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान बिजपुरी निवासी भोलू भदौरिया और कुलदीप भदौरिया के रूप में हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही हैं। संभवत: देर रात तक आरोपितों को पकड़ लेंगे।

5 अगस्त को बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर लगी थी रोक

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पांच अगस्त को दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया था। बिना हेलमेट पेट्रोल भी नहीं देने के आदेश दिए। नजर रखने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण दल गठित किए। निरीक्षण के दौरान पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देते पाए जाने पर कार्रवाई भी की गई।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: petrol pump

Recent Posts

सूरजपुर में ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’

सूरजपुर में ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’

सूरजपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ (या अन्य स्थानीय राज्यों) के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने जलाशयों/तालाबों के प्रबंधन…

47 minutes ago
भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार स्थित भोजशाला परिसर में राज्य…

57 minutes ago
आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

भोपाल   राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन  के खिलाफ जिला…

1 hour ago
रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों…

2 hours ago
’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…

2 hours ago
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…

2 hours ago