ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में 6.78 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को ग्वालियर के वार्ड-5 में 6 करोड 78 लाख रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों में सडक, सीवर, नाली, सामुदायिक भवन सहित विद्युतीकरण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपनगर में विद्युतीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उपनगर ग्वालियर सहित समूचे शहर की एक भी बस्ती विद्युतीकरण से वंचित नही रहने दी जायेगी।

तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में घरों के ऊपर से निकली हुई हाइटेंशन लाइनों को हटाकर मोनो पोल लगाये जा रहे हैं, जिससे यहाँ के निवासी अब अपने घर में दूसरी एवं तीसरी मंजिल का निर्माण कर सकेंगे। साथ ही हाईटेंशन लाइन की वजह से होने वाली अप्रिय घटना की समस्या भी पूरी तरह समाप्त हो जायेगी। आधुनिक तरीके से हो रहे इस विद्युतीकरण से लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड-5 की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर कहा कि  मोती झील के हायर सेकेण्ड्री स्कूल को सीएम राइज स्कूल बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे क्षेत्र के नौनिहालों को भी निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा एवं सुविधा मिलेगी। मोतीझील क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएँ भी घर के नजदीक मिलें, इसके लिए इस क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

6 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

6 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

6 hours ago