भोपाल: स्कूलों में खुलेंगे 25 आधार कार्ड सेंटर, बच्चों को मिलेगी नई और अपडेट सेवा

भोपाल

बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने वाले अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल के स्कूलों में आधार कार्ड सेंटर शुरू होने जा रहे हैं। इन सेंटर पर नए कार्ड से लेकर सुधार और अपडेट के लिए काम किया जाएगा। आधार कार्ड में कहीं छात्र का नाम गलत था तो कहीं माता पिता के नाम में खामी मिल रही हैं।

विद्यार्थियों के स्कूल में दर्ज रेकॉर्ड और आधार कार्ड में इस तरह की गड़बड़ियां सबसे ज्यादा आ रही हैं। नतीजतन करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थियों का रेकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाया। स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में सुधार के लिए संकुल स्तर पर सेंटर बनेंगे। राजधानी में बीस से 25 सेंटर होंगे। यह केवल स्कूली बच्चों के लिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है।

स्कूली बच्चों के दस्तावेजों में सुधार के लिए सेंटर बनाने के लिए निर्देश दिए है। संकुलवार यह केन्द्र बनेंगे। आधार कार्ड में सुधार और अपडेशन कराने में आसानी है। अरविंद चौरगढ़े, संयुक्त संचालक

सुधार करवाने में जुटे अभिभावक

सुभाष नगर निवासी राकेश ने बताया कामकाज छोड़ कर बच्चों के दस्तावेजों का रिकॉर्ड सुधार करवा रहे हैं। नगर निगम और आधार कार्ड सेंटर के चक्कर काट रहे हैं। अभिभावक संगठन के पीके पांड्या ने बताया कि रिकॉर्ड सुधार करवाया जा रहा है ये बेहतर है। लेकिन इसके लिए सुविधा दी जाए। कई लोगों को दिक्कत आ रही है। सांदीपनी स्कूल रशीदिया के प्राचार्य केडी श्रीवास्तव ने बताया आधार कार्ड के लिए सेंटर बनाया गया था। आगे भी व्यवस्था रहेगी।

कैंप में ये सुविधा

बच्चों के फिंगर प्रिंट, आंखों की स्केनिंग और फोटो अपलोड किए जाएंगे। आज से सात साल के बच्चों का आधार कार्ड मुफ्त में अपग्रेड होगा।

दो लाख बच्चों के रिकॉर्ड होने हैं दर्ज

राजधानी में सरकारी और गैरसरकारी मिलाकर करीब 1500 स्कूल हैं। करीब डेढ़ से दो लाख बच्चों के रिकॉर्ड को डिजिटल कराया जा रहा है। इस रिकॉर्ड में आधार कार्ड से लेकर समग्र आइडी, अपार आइडी और जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं। माता पिता का ब्योरा भी इसमें शामिल किया जा रहा है। अधिकांश अभिभावक दस्तावेजों में छोटी-छोटी गलतियों में सुधार के लिए परेशान हैं। सबसे ज्यादा गलतियां आधार कार्ड में सामने आई हैं।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Aadhar card

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

1 hour ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

1 hour ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago