भोपाल : 5 साल की मासूम मंगलवार को दोपहर में मल्टी से लापता , इलाके में तीन दिन से पुलिस बल तैनात

भोपाल

 राजधानी भोपाल में मंगलवार को लापता हुई 5 साल की बच्ची का सुराग दो दिन बीत जाने के बाद भी नहीं लग पाया है. बच्ची शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपेई नगर की मल्टी से मंगलवार को सुबह करीब 12 बजे से अपनी मल्टी से गायब हो गई थी. वह अपनी दादी के साथ घर पर अकेली थी. गायब होने से पहले वह मल्टी के ही अन्य फ्लैट में किताब लेने गई थी. तभी से बच्ची ला पता है. हालांकि, मासूम बच्ची के गायब होने के पहले का CCTV फुटेज सामने आया है.

मासूम बच्ची के लापता होने के पहले दादी व मां के साथ आंगनवाड़ी आने-जाने के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. पहले मासूम को उसकी मां आंगनवाड़ी छोड़ने जाती है उसके बाद दूसरे सीसीटीवी में दादी कुछ देर बाद लेने जाती है. थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि पूछताछ में बच्ची की दादी ने कहा वो बच्ची को लेकर मल्टी में अपने फ्लैट में पहुची थी उसके बाद बच्ची किताब लेने मल्टी में ही नीचे दूसरे फ्लैट में गई और लौटी ही नहीं.

100 पुलिसकर्मियों की टीम कर रही तलाश
आस पास के लोगों का कहना है कि नगर निगम की स्मोग मशीन ने बच्ची के गायब होते वक्त धुंवा किया था. अनहोनी की आशंका पर भी जांच व तलाश की. ड्रोन, डॉग स्क्वाड, साइबर व 100 से अधिक पुलिसकर्मी तमाम टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं. अब तक पुलिस आस पास की मल्टी में भी 1000 से अधिक फ्लैट्स में सर्चिंग कर चुकी है. बच्ची के परिवार से पूछताछ घर की सामानों की तलाशी ली गई.

6 साल पहले सितंबर में हुआ था कान्हा का अपहरण
शाहजहांनाबाद स्थित 108 कार्यालय के सामने से 3 सितंबर 2018 को बाइक सवार बदमाशों ने 9 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया था। मुख्य सड़क से पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला था। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। साथ ही बच्चे का भी छह साल बाद सुराग नहीं लगा सकी। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे 108 कार्यालय के सामने मैदान में टपरा बनाकर रहे रहे राकेश ढोढ़ियार के घर दो बाइक सवार पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर आपके 9 महीने के बच्चे को कृष्ण बनाना चाहते हैं। पास में ही आयोजन है। वे बच्चे को लेकर 15 मिनट में आ जाएंगे। राकेश की पत्नी ने मना किया तो वह जिद करने लगे। इस पर राकेश ने भी साथ चलने का कहा था। बाइक स्टार्ट करने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने बच्चे को गोद में ले लिया। राकेश बाइक पर बैठते इससे पहले ही बदमाश ने उन्हें धक्का दिया और बच्चे को लेकर फरार हो गए थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: cctvtop-news

Recent Posts

‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

भोपाल   प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की…

21 minutes ago
DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

इंदौर  इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी…

30 minutes ago
भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

42 minutes ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

47 minutes ago
MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में …

52 minutes ago
इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर  इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक…

52 minutes ago