भोपाल प्रशासन HMPV वायरस से निपटने के लिए अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड-वेंटिलेटर समेत तैयारी पूरी

भोपाल
कोविड के बाद अब HMPV का खतरा देश में बढ़ गया है. देश के कई राज्यों में संक्रमण धीरे धीरे फैल रहा है. मध्य प्रदेश भी इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट है. प्रदेश के  सीएम मोहन यादव ने वायरस के खिलाफ तैयारियों को लेकर बैठक भी ली. इसी के तहत एम्स ने आइसोलेशन वॉर्ड, वेंटिलेटर और बेड तैयार किए हैं. RT-PCR टेस्टिंग के लिए भी अस्पताल प्रबंधन तैयार है.

कोरोना वायरस की तरह है HMPV के लक्षण
एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ) वायरस की अभी फिलहाल कोई वैक्‍सीन नहीं है. HMPV वायरस सामान्य वायरस है.ये वायरस सभी उम्र के लोगों में फैल रहा है. HMPV वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर हो रहा है. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर वायरस आसानी से फ़ैल रहा है.
वायरस काफी हद तक कोरोना वायरस की तरह है और इसके लक्षण भी कोरोना जैसे ही हैं, कुछ आम लक्षण जैसे नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, खांसी, बुखार या फिर ठंड से शरीर में कंपकपी लगने लगती है.

देश में बच्चे हो रहे HMPV वायरस का शिकार
देश में वायरस से जुड़े कुल 07 मामले सामने आ चुके हैं. इसे लेकर के स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है. 6 दिसंबर को भारत में पहली बार एचएमपीवी संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. कर्नाटक के बाद तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र में भी संक्रमित और कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है. नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई. ये वायरस ज्यादातर 14 साल से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों को प्रभावित कर रहा है. भारत में सामने आए ज्यादातर मामले में बच्चों में संक्रमण पाया गया है.

बचाव के लिए क्या करें उपाय?
एचएमपीवी से बचने सावधानी बरतने की जरूरत है. संक्रमण के लक्षण होने पर डॉक्टर्स से सलाह लें. इसके लिए हाथों को साफ़ करते रहे. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें. खांसी या छींक आने पर तो मुंह और नाक को टिशू से ढंक लें. फ़िलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि ये वायरस बहुत ज़्यादा गंभीर वायरस नहीं है. ये ज्यादातर कम उम्र के बच्चों,बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वालों को अपना शिकार बना रहा है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: hmpvtop-news

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago