Bhopal एम्स के डॉक्टर्स ने बिना दिल खोले कर दिया ऑपरेशन, अब हो रही तारीफ

भोपाल
18 वर्ष की उम्र में एक युवक के जीवन में अंधेरा सा छा गया। जरा से काम करने पर ही उसकी सांस फूल जाती थी, हमेशा थकान महसूस होती थी। उसके जीवन पर खतरा मंडरा रहा था। एक उम्मीद लेकर वह भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स पहुंचा, जांच में पता चला कि उसके हृदय के वॉल्व के बाहरी हिस्से में लीकेज हो रहा था।

जीवन में उजाला बने डॉक्टर

एम्स के डॉक्टर्स उसके जीवन में उम्मीद का उजाला बनकर सामने आए। डॉक्टर्स के अनुसार यह एक दुलर्भ किस्म की बीमारी होती है, जो बहुत कम लोगों में ही होती है। युवक इसी बीमारी से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों 18 वर्षीय युवक थकान और सांस फूलने की शिकायत के साथ एम्स भोपाल के कार्डियोलॉजी ओपीडी में पहुंचा था। उसने पहले बाहर कुछ अस्पतालों में परामर्श लिया था, जहां माइट्रल वाल्व में लीकेज पाया गया था और उसे वाल्व बदलने के लिए सर्जरी की सलाह दी गई थी।

उम्मीद लेकर एम्स पहुंचा था युवक

वही युवक जब एम्स पहुंचा तो यहां पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भूषण शाह ने ईकोकार्डियोग्राम (ईसीएचओ) से मरीज की गहन जांच की। जांच में रूमेटिक हृदय रोग, संक्रमण (इंफेक्टिव एंडोकार्डाइटिस), संयोजी ऊतक विकार या वाल्व की जन्मजात असामान्यताओं जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद, 3D ट्रांसइसोफेगल इकोकार्डियोग्राफी (TEE) के माध्यम से माइट्रल वाल्व की संरचना की मैपिंग की गई और यह पता चला कि लीकेज वाल्व के बाहरी हिस्से से हो रहा था, जो एक दुर्लभ स्थिति है और सामान्यतः इसका इलाज सर्जरी से किया जाता है।

बिना दिल खोले सर्जरी

हालांकि, मरीज की कम उम्र को ध्यान में रखते हुए, डॉ. भूषण शाह ने बिना सर्जरी के लीकेज बंद करने का निर्णय लिया। उन्होंने निटिनॉल डिवाइस का उपयोग कर इस दुर्लभ स्थिति का इलाज किया।

एनेस्थीसिया एक्सपर्ट के साथ मिलकर किया काम

इस न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया के द्वारा डॉ. भूषण शाह और डॉ. आशीष जैन ने एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. हरेश कुमार और उनकी टीम के साथ मिलकर 3D TEE की सहायता से माइट्रल वाल्व परफोरेशन को ट्रांसकैथेटर विधि से सफलतापूर्वक बंद कर दिया। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया हमारे कार्डियक टीम की विशेषज्ञता और समर्पण का प्रमाण है।

भारत में दूसरी बार हुई ऐसी सर्जरी

डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि यह भारत में दूसरी बार है जब ऐसी प्रक्रिया की गई है। यह एम्स भोपाल की जटिल परिस्थितियों के लिए उन्नत उपचार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खुली हृदय सर्जरी से बचाकर, हमने इस युवा मरीज के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है। मरीज को अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

7 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

8 hours ago