भोपाल एम्स जल्द मध्य भारत का पहला पीडियाट्रिक हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाला, रचेगा नया कीर्तमान

भोपाल
एम्स भोपाल में मध्य प्रदेश का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट सफल होने के बाद अब प्रबंधन अपनी सेवाओं को विस्तार देने जा रहा है. हाल ही में एम्स के डॉक्टर चेन्नई से प्रशिक्षण लेकर आए हैं. वहीं एम्स में बाल हृदय प्रत्यारोपण के लिए आवश्यक स्किल्स की जानकारी हासिल करने के उ‌द्देश्य से एक सेमिनार आयोजित किया गया. अब एम्स भोपाल में जल्द ही मध्य भारत का पहला पीडियाट्रिक हार्ट ट्रांसप्लांट होने जा रहा है.

नीदरलैंड के डॉक्टर ने बताई हार्ट ट्रांसप्लांट की बारीकियां

एम्स में सोमवार को आयोजित व्याख्यान में नीदरलैंड के पीडियाट्रिक कार्डिएक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. पीसी (पीटर) और प्रो. वैन डे वूस्टिजीन ने बाल हृदय प्रत्यारोपण, रॉस प्रक्रिया और न्यूनतम इनवेसिव कार्डिएक सर्जरी पर अपने विचार प्रस्तुत किए. इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, रेजिडेंट्स और छात्रों ने भाग लिया और पीडियाट्रिक कार्डिएक सर्जरी व हृदय प्रत्यारोपण में नवीनतम प्रगति पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की.

एम्स के डॉक्टरों ने पीडियाट्रिक हार्ट ट्रांसप्लांट की सीखी बारीकियां

व्याख्यान के दौरान वैन डे वूस्टिजीन ने रॉस प्रक्रिया पर प्रकाश डाला, जो युवाओं में महाधमनी वॉल्व रोग के उपचार के लिए एक उन्नत शल्य प्रक्रिया है. उन्होंने न्यूनतम इनवेसिव कार्डिएक सर्जरी के लाभों को भी रेखांकित किया. इसके अलावा, उन्होंने बच्चों के हृदय प्रत्यारोपण में अपनी विशेषज्ञता साझा की और बताया कि कैसे छोटा चीरा लगाकर भी विशेष शल्य चिकित्सा के जरिए रोगियों को आराम पहुंचाया जा सकता है.

पीडियाट्रिक हार्ट ट्रांसप्लांट में मिलेगा फायदा

प्रो. वैन डे वूस्टिज़ीन ने उन्नत शल्य तकनीकों पर चर्चा करने के साथ-साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी बात की. जिससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मेडिकल प्रोफेसनल के बीच ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने एम्स भोपाल के कार्डिएक सर्जरी विभाग के साथ बातचीत की और सर्जिकल इनोवेशन व हार्ट ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में एम्स भोपाल के निरंतर योगदान पर विचार रखे. एम्स भोपाल के डायरेक्टर अजय सिंह ने बताया, " प्रो. वैन डे वूस्टिजीन द्वारा साझा की गई जानकारी से एम्स भोपाल की पीडियाट्रिक कार्डिएक सर्जरी और बाल हृदय प्रत्यारोपण में क्षमताएं अधिक मजबूत होंगी."

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

7 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

7 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

7 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

7 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

7 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

8 hours ago