भोपाल पुलिस ने CG से शेख जफर को किया गिरफ्तार , 512 करोड़ के जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी विनोद सहाय का साथी

भोपाल 
 देश में चल रहे बड़े जीएसटी घोटाले में एक और गिरफ्तारी हुई है। भोपाल पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मरवाही से शेख जफर को पकड़ा है। जफर, घोटाले के मुख्य आरोपी विनोद सहाय का साथी बताया जा रहा है। पुलिस ने विनोद सहाय को पहले ही रांची से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी 25 जून को हो चुकी है।

जांच में पता चला है कि जफर और सहाय मिलकर फर्जी बिल और शेल कंपनियों के जरिए कोयले के व्यापार में हेराफेरी कर रहे थे। उन्होंने लगभग 512 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया। पुलिस अब जफर से पूछताछ कर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

एक्शन में जांच एजेंसियां
ईडी और दूसरी जांच एजेंसियां भी इस नेटवर्क पर नजर रख रही हैं। यह मामला एमपी से लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र तक फैले एक बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का हिस्सा माना जा रहा है। जांच में पता चला है कि शेख जफर मध्य प्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है। वह विनोद सहाय के साथ मिलकर फर्जी बिल बनाता था। ये लोग शेल कंपनियों के नाम पर कोयले का व्यापार दिखाते थे। इस तरह उन्होंने करोड़ों रुपये की हेराफेरी की।

फर्जी कंपनियां बनकर किया धोखा
आरोपियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर सरकार को लगभग 512 करोड़ रुपये का जीएसटी में चूना लगाया। शेख जफर के नाम पर भी दो कंपनियां हैं। इनके नाम अम्बर कोल डिपो और अनम ट्रेडर्स हैं। ये कंपनियां जबलपुर के रानीताल में रजिस्टर्ड हैं। इन कंपनियों के जरिए अभिजीत ट्रेडर्स, मां रेवा ट्रेडर्स, नमामि ट्रेडर्स के साथ व्यापार दिखाया गया।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: GST

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक…

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक…

दुर्ग । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 18 प्रकार के विभिन्न संविदा पदों पर…

59 seconds ago
CG : सूदखोरी से परेशान युवक की आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार …

CG : सूदखोरी से परेशान युवक की आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार …

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या के मामले…

2 minutes ago
CG : रोजगार मेला 22 जुलाई को, 495 पदों पर होगी भर्ती…

CG : रोजगार मेला 22 जुलाई को, 495 पदों पर होगी भर्ती…

बिलासपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 22 जुलाई 2026 को सवेरे…

3 minutes ago
CG : फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड का खुलासा, वकील-बैंककर्मी समेत 4 गिरफ्तार …

CG : फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड का खुलासा, वकील-बैंककर्मी समेत 4 गिरफ्तार …

बिलासपुर । फर्जी सर्पदंश से मौत दिखाकर शासन से मुआवजा दिलाने वाले गिरोह का पुलिस…

4 minutes ago
CG : पात्र हितग्राहियों को नियमित मिल रहा पेंशन योजनाओं का लाभ…

CG : पात्र हितग्राहियों को नियमित मिल रहा पेंशन योजनाओं का लाभ…

बिलासपुर । समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा…

5 minutes ago
CG : ई-20 कार विवाद: मारुति सुजुकी उपभोक्ता आयोग के आदेश को देगी चुनौती …

CG : ई-20 कार विवाद: मारुति सुजुकी उपभोक्ता आयोग के आदेश को देगी चुनौती …

रायपुर । जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, रायपुर के आदेश को मारुति सुजुकी इंडिया अदालत…

7 minutes ago