भोपाल की मुस्कान सोनी बनीं DSP, मोटर मैकेनिक की बेटी ने MPPSC में हासिल किया 23वां स्थान

भोपाल 

 भोपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) निवासी मुस्कान सोनी ने साबित कर दिया है कि संकल्प को परिवार का प्रोत्साहन मिले तो सफलता मिलकर रहती है। पिता मोटर मैकेनिक थे तो बेटी ने इंजीनियरिंग की राह चुनी।

इंजीनियर बनी तो समझ में आया कि उसे कुछ ऐसा करना है जिसका असर समाज पर भी पड़े। उसने राज्य सेवा परीक्षा की राह चुनी। अब मुस्कान का चयन उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर हुआ है। मुस्कान ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में 23 वां स्थान हासिल किया है।

हासिल किया 10वां स्थान

राज्य पुलिस सेवा की रैंकिंग में उसका स्थान 10वां है। कस्बे के एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की मुस्कान शुरू से ही मेधावी रही है। मुस्कान के पिता मोहन सोनी मैकेनिक हैं। मां ज्योति सोनी गृहिणी है। मध्यम वर्गीय परिवार के बावजूद माता, पिता ने मुस्कान की प्रतिभा को हमेशा प्रोत्साहित किया।

उसकी प्रारंभिक शिक्षा साधु वासवानी स्कूल में हुई। वहां उसने 12वीं की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। बाद में उसने एमएसीटी से इंजीनियरिंग की। कुछ समय गुजरात की एक कंपनी में टीसीजी इंजीनियर के रूप में काम किया लेकिन उसकी इच्छा लोक सेवा की थी। उसने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा की राह चुनी।

इस साल उसकी मेहनत सफल रही और उसे मुकाम मिल गया। मुस्कान के डीएसपी बनने की खबर से मां ज्योति, पिता मोहन सोनी, बहन महक, राधिका एवं भाई कमलेश सोनी बहुत खुश हैं। उनके परिवार का वह सपना पूरा हुआ है जो कभी मुस्कान की आंखों में उतरा था।
12 से 14 घंटे पढ़ाई, मोबाइल से दूरी

मुस्कान सोनी ने कहा कि लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ा जाए तो सफलता निश्चित है। मैंने 12 से 14 घंटे पढ़ाई की। मोबाइल से सुरक्षित दूरी रखी। पहले मुझे इंजीनियर बनने की इच्छा थी वह पूरी हुई लेकिन मन में सिविल सेवा में बड़ा पद पाने की ठान ली थी। अब यह इच्छा पूरी हो गई।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: MPPSC

Recent Posts

राजनांदगांव : भूषण होंगे डोंगरगढ़ टीआई मिलन को मोहारा भेजा गया…

राजनांदगांव : भूषण होंगे डोंगरगढ़ टीआई मिलन को मोहारा भेजा गया…

राजनांदगांव | एसपी अंकिता शर्मा ने ​तीन निरीक्षक व एक उप निरीक्षक के प्रभार में…

53 seconds ago
CG : नकली नाटक, असली मौत, नवविवाहिता ने रीलबाजी के चक्कर में गंवाई जान …

CG : नकली नाटक, असली मौत, नवविवाहिता ने रीलबाजी के चक्कर में गंवाई जान …

रायगढ़। शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रील…

1 minute ago
राजनांदगांव : शराब की ओवररेटिंग, अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव : शराब की ओवररेटिंग, अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव , जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के…

3 minutes ago
CG : रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत …

CG : रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत …

रायपुर। रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वागत किया। वे…

4 minutes ago
राजनांदगांव : रक्तदान, साहित्य और संवेदनाओं का संगम : दिया जागरण का अनूठा संदेश…

राजनांदगांव : रक्तदान, साहित्य और संवेदनाओं का संगम : दिया जागरण का अनूठा संदेश…

राजनांदगांव , विश्व रक्तदान दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के तत्वावधान में पेंड्री के…

5 minutes ago
CG : मानसून का माहौल बनने वाला है छत्तीसगढ़ में, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार …

CG : मानसून का माहौल बनने वाला है छत्तीसगढ़ में, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले…

7 minutes ago