मध्यप्रदेश के 8 निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद बड़ा एक्शन, 48 डॉक्टरों पर FIR होगी

भोपाल

मध्यप्रदेश के 8 निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। नीट पीजी काउंसलिंग में फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र से शामिल हुए 48 डॉक्टर्स के खिलाफ काउंसलिंग कमेटी ने भोपाल के अरेरा हिल्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज।

विदिशा मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अतुल वार्ष्णेय ने इन सभी डॉक्टर्स पर एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन दिया है। डॉ. वार्ष्णेय नीट पीजी काउंसलिंग कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष व डीएमई डॉ. एके श्रीवास्तव के प्रतिनिधि के तौर पर शिकायती आवेदन दिया है।

दरअसल, इन 48 डॉक्टर्स में से 41 को पहले चरण की काउंसलिंग में 8 जनवरी को एनआरआई कोटे की सीटें अलॉट हुई थीं। हालांकि, फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद इन्होंने अब तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है।

रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 222 अभ्यर्थियों की जांच की गई काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष व डीएमई डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण में एनआरआई कोटे से सीट पाने वाले डॉ. राहुल सिंह ने लिखित में बिना रजिस्ट्रेशन सीट अलॉट होने की शिकायत की थी। इस पर कमेटी ने एनआरआई कोटे में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 222 अभ्यर्थियों की जांच की थी।

इनमें से 43 के मप्र मूल निवासी प्रमाण पत्र और दूसरे दस्तावेजों में गड़‌बड़ी मिली है यानी 21% डॉक्टरों के दस्तावेज फर्जी हैं।

21 जनवरी तक स्पष्टीकरण देना होगा, नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द होगा डीएमई श्रीवास्तव ने बताया कि ये सभी 48 उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ भोपाल के सतपुड़ा भवन स्थित दफ्तर में पक्ष रख सकते हैं। तय समय में दस्तावेजों के साथ स्पष्टीकरण सबमिट नहीं करने पर संबंधित डॉक्टर का काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 जनवरी को शाम 5 बजे के बाद रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उसे नीट पीजी काउंसलिंग के लिए डी-बार कर दिया जाएगा।

सेकंड काउंसलिंग के अलॉटमेंट से पहले दो और डॉक्टर पकड़ाए डीएमई श्रीवास्तव के अनुसार, एनआरआई कोटे की सेकेंड राउंड काउंसलिंग के लिए 111 डॉक्टर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 2 उम्मीदवारों के मूल निवासी प्रमाण पत्र शुरुआती जांच में फर्जी निकले हैं। इनकी भी शिकायत कराई गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: neettop-news

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

5 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

5 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

6 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

6 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

6 hours ago