भाठागांव में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से पांच एकड़ जमीन हुई मुक्त

रायपुर

नगर निगम जोन-6 के तहत भाठागांव इलाके में मंगलवार को करीब पांच एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की है. कार्रवाई दो जगहों पर की गई है, एक जगह पर करीब चार एकड़ और दूसरी जगह पर लगभग एक एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी.

अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने पर जोन-6 कमिश्नर हितेंद्र यादव ने नगर निवेश विभाग के अमले के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान प्लाट में मुरुम की रोड मिली. इसके अलावा कुछ लोगों ने प्लॉटिंग पर मार्किंग कर ली थी. निगम अमले ने तत्काल मौके पर जेसीबी की मदद से रोड को तोड़ दिया.

जोन कमिश्नर ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग करने वाले के बारे में जानकारी के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा गया है. जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

अवैध प्लॉटिंग के लिए भाठागांव सबसे उपयुक्त
मिली जानकारी के अनुसार, अवैध प्लॉटिंग करने वालों के लिए भाठागांव इलाका सबसे उपयुक्त है. यहां पर नजदीक ही इंटर स्टेट बस टर्मिनल है, और यह इलाका रिंग रोड से लगा हुआ है. इन दो सुविधाओं के लिए भाठागांव का पूरा क्षेत्र लोगों के लिए घर बनाने और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. यही वजह है कि यहां सबसे ज्यादा अवैध प्लॉटिंग हो रही है.

निगम ने पुलिस में भेजे 329 प्रकरण
नगर निगम ने अब तक अलग-अलग थाने को अवैध प्लाटिंग पर एफआईआर के लिए 329 प्रकरण बनकर भेजे हैं. इनमें से अब तक महज 20 पर एफआईआर दर्ज हुई है. शेष प्रकरणों में पुलिस ने अब तक अपराध ही. दर्ज नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि सभी प्रकरणों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है. उन्होंने नगर निगम से कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग की है.

Admin

Recent Posts

मोहला : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ …

मोहला : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ …

- 20 जून तक जारी रहेंगे विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, वृहद पंजीकरण शिविर…

2 minutes ago
CG : अवैध मुरूम उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त

CG : अवैध मुरूम उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त

रायपुर, अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर धमतरी जिले में खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई…

5 minutes ago
CG : श्रमिकों के सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम : बीजापुर श्रमिक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक श्रमिकों ने लिया भाग

CG : श्रमिकों के सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम : बीजापुर श्रमिक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक श्रमिकों ने लिया भाग

रायपुर  श्रम विभाग, बीजापुर द्वारा कल सामुदायिक सांस्कृतिक भवन, बीजापुर में श्रमिकों के सामाजिक एवं…

12 minutes ago
CG : अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त

CG : अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त

रायपुर, अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की…

16 minutes ago
CG : नीट परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध …

CG : नीट परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध …

कोंडागांव : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना द्वारा नीट परीक्षा के दौरान कोलाहल…

17 minutes ago
CG : दियागांव जलाशय के जीर्णाेद्धार और नहर लाइनिंग के लिए 4.96 करोड़ रूपए स्वीकृत

CG : दियागांव जलाशय के जीर्णाेद्धार और नहर लाइनिंग के लिए 4.96 करोड़ रूपए स्वीकृत

क्षेत्र के 178 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधा रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिंचाई…

19 minutes ago