सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, कैबिनेट के सारे मंत्री रामलला के दर्शन करने जाएंगे अयोध्या

भोपाल
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की कैबिनेट रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगी. सीएम मोहन यादव ने 22 जनवरी को इसकी घोषणा की. कैबिनेट के सारे मंत्री एक साथ रामलला के दर्शन को अयोध्या जाएंगे. इसकी तारीख जल्द तय होगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के मानस भवन पहुंचे. उन्होंने यहां सिद्ध रघुनाथ मंदिर में श्री राम भगवान के प्राचीन राम मढ़ीया रूप के दर्शन किए. आज सीएम यादव ओरछा में राजा राम सरकार के दर्शन करेंगे. आज पूरे मध्य प्रदेश में दीपावली मनाई जा रही है. मध्य प्रदेश में दीपावली मनाई जा रही है.

प्रदेश में सामाजिक और धार्मिक समेत अन्य संस्थाओं में कई कार्यक्रम होंगे. मध्य प्रदेश के चित्रकूट, मैहर, ओरछा, उज्जैन समेत अन्य धार्मिक नगरियों में विशेष आयोजन होंगे. प्रदेश के लगभग हर गांव, हर कस्बे में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है. श्योपुर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. यहां भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. मेला रंग मंच पर भगवान राम की भव्य आरती होगी. जिले भर के राम मंदिरों पर अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं.

नीमच में अयोध्या जैसा उत्साह
नर्मदापुरम में मां नर्मदा के सेठानी घाट पर दीपोत्सव होगा. यहां 11 हजार दीपों से दीपावली मनाई जाएगी. नर्मदा घाट पर आतिशबाजी होगी. राम आनन्दोत्सव के समापन पर भजन संध्या होगी. यहां इंडिया गोट टैलेंट की इशिता विश्वकर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगी. यहां अयोध्या के कार सेवकों के सम्मान भी किया जाएगा. नीमच में अयोध्या जैसा उत्साह है. शहर में सुबह 40 से अधिक स्थानों से राम फेरी निकाली गई. दिनभर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चलेगा. लोगों पर आस्था व भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ओरछा में
दूसरी ओर, श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर राम की शरण में दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ओरछा में रहेंगे. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे. डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में राम भक्ति में लीन होंगे. प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसी तरह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

13 minutes ago
मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में भोपाल और इंदौर में…

25 minutes ago
तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण

तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण

विश्व पर्यावरण दिवस विशेष तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण ड्रोन निगरानी, स्मार्ट…

37 minutes ago
राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न

राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की…

47 minutes ago
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से…

1 hour ago
मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम इंदौर में…

1 hour ago