कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत बीजेपी में हुए शामिल

विजयपुर
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी को मंगलवार को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत आज बीजेपी मे शामिल हो गए। वह छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। रामनिवास रावत को मध्य प्रदेश में ओबीसी का बड़ा चेहरा माना जाता है।

 शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही दे दी जानकारी

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की बुरी हालत हो गई है। उनके लोकसभा प्रत्याशी ही पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में कोई दम नहीं बचा है, थोड़ा बहुत था तो उसे भी मोहन यादव और भाजपा ने खत्म कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभारी हूं जिन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि लाडली बहना योजना जारी रहेगी। यह केवल लाडली बहना नहीं, अब लखपति बहना बनाना है।

कांग्रेस उम्मीदवार ने कल थामा था बीजेपी का दामन

बता दें कि इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने सोमवार को अपना नामांकन वापस लेकर बीजेपी में शामिल हो गए। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अभी हाल में ही कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नेता बीजेपी की सदस्यता कर लिए थे। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को कई झटके दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के साथ मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भाजपा में शामिल हुए. CM यादव ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. रावत के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए.

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज चंबल के भिंड जिले के दौरे पर हैं. भिंड के एमजेएस स्टेडियम में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया.

इससे एक दिन पहले इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया. यही नहीं, कांग्रेस छोड़कर अक्षय बम ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दल बदल के ऑपरेशन में बड़ी भूमिका निभाई.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

32 minutes ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

42 minutes ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

57 minutes ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

1 hour ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

1 hour ago