रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी छिपे आधे दर्जन से अधिक मवेशियों के पैरो में रस्सी बांधकर उन्हें क्रुरता पूर्वक बुचडखाना लेकर जा रहे वाहन को रायगढ़ पुलिस ने पकड़कर बेजुबान मवेशियों की जान बचाई है। आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाने की पुलिस टीम पेट्रोलिंग में निकली थी। इसी दौरान टीम जब नावापारा चौक के पास पहुंची थी तब उन्हें रात करीब 3:30 बजे के आसपास पुसौर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक सफेद रंग की पिकअप आती दिखी। संदेह के आधार पर जब वाहन को नवापारा चौक में रोकने का प्रयास करने पर भी उसके नहीं रुकने पर उसका पीछा किया गया तो ग्राम बासनपाली चौक के पास पिकअप चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद वाहन की जांच करने पर उन्हें दिखा कि पिकअप में मवेशी थे। आरोपी वाहन चालक अशदरजा, निवासी, बस्ती खटकुरबहाल जिला सुन्दरगढ़ ओड़िसा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…