अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर बड़ा कदम: CM मोहन यादव ने तीन चीतों को जंगल में किया रिलीज

श्योपुर
अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कूनो नेशनल पार्क में बाड़े से तीन चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया। इनमें दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता वीरा और उसके दो शावक शामिल हैं। वीरा ने फरवरी 2025 में दो शावकों को जन्म दिया था, जो अब करीब नौ माह के हो चुके हैं। तीनों अब खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण करेंगे। खुले जंगल में पहले 16 चीते थे, वीरा और उसके दो शावकों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वर्तमान में कूनो में कुल 29 चीते हैं। 8 वयस्क और 21 शावक। इसके अलावा मंदसौर-नीमच के गांधी सागर अभयारण्य में भी 3 चीते मौजूद हैं।
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि कूनो अब पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है। हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने चीतों के पुनर्जीवन के लिए मध्यप्रदेश की धरती को चुना। कूनो में चीता प्रोजेक्ट के चलते स्थानीय लोगों को रोजगार का बड़ा अवसर मिला है।

चीता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर और क्लिनिकल मैनेजमेंट ऑफ फ्री रेंजिंग चीता इन कूनो नेशनल पार्क’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके साथ ही कूनो शोवेनियर शॉप का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्योपुर के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

10 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

10 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

11 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

11 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

11 hours ago