एक साल की तफ्तीश के बाद बड़ी कामयाबी: 32 खाते फ्रीज, 6 ठग गिरफ्तार, 40 लाख कैश बरामद

बालाघाट
बालाघाट पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वालों को एक साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने 32 खाते फ्रीज कराए और 14 हजार 500 किलोमीटर की खाक छानी, तब जाकर छह ठगों को देश के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इनमें अपराधियों का सहयोग करने वाला एक बैंक कर्मी भी शामिल है।

एसपी आदित्य मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में राहुल, निवासी ग्राम नवादा, तहसील आरा जिला भोजपुर बिहार, हिमांशु निवासी न्यू कोटगांव थाना घंटाघर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, ब्रिजेश निवासी सी 260 जू थड, गौतम बुद्ध नगर नोएडा, सतपाल निवासी झंडापुर गाजियाबाद, उप्र, अमन निवासी, शाहदरा दिल्ली व बैंककर्मी अंकित निवासी जमालपुर थाना बोरिया नोएडा उप्र को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों के कब्जे से 40 लाख रुपये की रकम भी जब्त की गई है। इन लोगों ने सेवानिवृत्त महिला से 41 लाख रुपये ठगे थे। महिला की शिकायत के बाद बालाघाट पुलिस ने 32 संदिग्ध खातों का गहन विश्लेषण किया, जिसके बाद आरोपितों का पता चला।

पुलिस ने पांच विशेष टीमों का गठन किया और इन टीमों ने दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश, बिहार में एक साथ दबिश दी। आरोपितों के कब्जे से धोखाधड़ी के रुपयों से खरीदी गई कार, लैपटाप, मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब में इन ठगों ने दो करोड़ की ठगी की है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुकरू में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुकरू में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू में शनिवार को…

21 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…

36 minutes ago
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

10 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

10 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

10 hours ago