वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प

भोपाल
मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में 24 सितम्बर को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवीन कन्या तुलसीनगर भोपाल के 45 छात्राओं एवं 02 शिक्षिकाओं ने उक्त पक्षी अवलोकन एव नेचर कैम्प में भाग लिया। कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति रूप में डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक एव पक्षीविद के रूप में मो खालिक भोपाल बर्डस उपस्थित रहे।

विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन तितली, वन्यप्राणी दर्शन, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। साथ ही जैव विविधता एवं उसके संरक्षण के बारे में छात्राओं को विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घडियाल, चीतल, साभर, नीलगाय आदि वन्यप्राणियों का भी अवलोकन कराया गया। तितलियों के लार्वा प्यूपा आदि को दिखाकर तितली की लाईफ साईकल को समझाया गया। इस अवसर पर मिशन लाईफ अतर्गत पर्यावरण सरक्षण के लिये उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा शपथ भी ली गई। इस दौरान सहायक संचालक वन विहार श्री एस के सिन्हा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बालोद/भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों…

23 minutes ago
गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व…

28 minutes ago
बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’…

31 minutes ago
ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

भोपाल  एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब…

33 minutes ago
मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…

1 hour ago