वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प

पर्यावरण-संरक्षण के लिये शपथ ली

भोपाल

3 सितम्बर को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये आयोजित एक दिवसीय पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कस्तूरबा टी.टी. नगर भोपाल की 49 छात्राओं एवं 3 शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

उक्त पक्षी अवलोकन एव नेचर कैम्प मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति रूप में ए.के. खरे से.नि उप वनसंरक्षक एवं पक्षीविद के रूप में मो. खालिक भोपाल बर्डस उपस्थित रहे। विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्य-प्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। जैव विविधता एवं उसके संरक्षण के बारे में छात्राओं को विषय-विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान प्रतिभागियों को विनोद जाटव द्वारा कपड़े से तुरंत थैला तैयार करना बताया गया। साथ ही तितलियों के लार्वा, प्यूपा को दिखाकर तितली की लाईफ साईकल को समझाया गया। बाघ, तेंदुआ भालू, मगर, घडियाल, चीतल साभर, नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मिशन लाईफ अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिये उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा शपथ भी ली गई। तितली की लाईफ साईकल के रेखांकित चित्र रंग भरने के लिये सभी छात्राओं को वितरित किये गये। इस दौरान सचालक वन विहार मीना अवधेशकुमार शिवकुमार, सहायक संचालक वन विहार एस के सिन्हा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

4 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

4 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

4 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

4 hours ago