मध्य प्रदेश की ‘लाडली’ हुई भाजपा, बड़ी जीत की ओर बढ़े शिवराज; कांग्रेस को झटका

 भोपाल

मध्य प्रदेश में लगातार दो दशक से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर जनता की 'लाडली' बनकर सामने आई है। रुझानों में भाजपा बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। शुरुआती दो घंटे की काउंटिंग में ही भाजपा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। मध्य प्रदेश में भाजपा 150 सीटों के पार जाती दिख रही है। दो दशक की सत्ता विरोधी लहर का दावा करते हुए जीत की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

सुबह 10 बजे तक क्या हाल
सुबह 10 बजे तक सभी 230 सीटों के रुझानों में भाजपा की बड़ी जीत दिखी। भाजपा ने 152 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली जबकि कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही थी। चुनाव आयोग की ओर से दिखाए गए आकंड़ों में भी भगवा लहर साफ दिख रही है। चुनाव आयोग ने कुल 166 सीटों के रुझान पेश किए हैं। इनमें से 119 सीटों पर भाजपा को बढ़त हासिल थी तो कांग्रेस 43 सीटों पर ही आगे थी। अन्य 4 सीटों पर आगे थे।

भाजपा को करीब 50 फीसदी वोट शेयर
सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा करीब 50 फीसदी वोट हासिल करती दिख रही है। भाजपा को 49.38 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस को महज 40.26 फीसदी वोट मिले हैं। अन्य के खाते में 5 और बसपा के हिस्से में 2.62 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं।

शिवराज का 'भाई' वाला दांव सुपहरहिट
खुद को 'मामा' कहने वाले शिवराज सिंह चौहान ने इस बार चुनाव से पहले 'लाडली बहना योजना' का बड़ा दांव चल दिया। इस योजना के तहत राज्य की करोड़ों महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि वह धीरे-धीरे इस रकम को 3000 रुपए तक ले जाएंगे। माना जा रहा है कि भाजपा की इस सफलता में इस योजना का भी बड़ा योगदान है।   

केंद्रीय योजनाओं का लाभ और पीएम मोदी का कैंपेन
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की भी बड़ी संख्या है। उज्ज्वला योजना, प्रधामंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन के करोड़ों लाभार्थी हैं। भाजपा को पिछले कुछ चुनावों में इन योजनाओं का बड़ा फायदा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का भी भाजपा को फायदा मिला है। पीएम मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां करके माहौल को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…

20 seconds ago
CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…

2 minutes ago
CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…

3 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

10 minutes ago
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

31 minutes ago