भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ईद के मौके पर हैदरी मस्जिद पहुंचे तो लहराए मोदी के पोस्टर

भोपाल
लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। भोपाल में भी तमाम सियासी दल व प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ईद के मौके पर दाऊदी बोहरा समुदाय के बीच जुमेराती इलाके में स्थित अलीगंज हैदरी मस्जिद में पहुंचे। यहां पहुंचकर आलोक शर्मा ने बोहरा समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बोहरा समुदाय के कुछ लोग हाथ में "फिर एक बार, मोदी सरकार" की तख्तियां लहराते नजर आए। इतना ही नहीं, आलोक शर्मा के आह्वान पर बोहरा समुदाय के लोग मस्जिद में "मोदी है तो मुमकिन है" और "अबकी बार, 400 पार" के नारे भी लगाते नजर आए।

पीएम मोदी की सराहना की
इस अवसर पर अलीगंज हैदरी मस्जिद के आमिल जनाब जौहर अली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम अपने वजीर-ए-आलम की बेहद कद्र करते हैं। उनसे हमारे घर जैसे ताल्लुकात हैं। पीएम मोदी के सैयदना साहब से भी अच्छे रिश्ते हैं। सैयदना साहब भी उनकी बहुत कद्र करते हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अल्लाह से आपकी कामयाबी की दुआ करते हैं।

07 मई को होगा मतदान
बता दें कि भोपाल संसदीय सीट पर तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होने जा रहा है। यहां पर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरु हो चुकी है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव के बीच है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

43 minutes ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

48 minutes ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

1 hour ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

1 hour ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

1 hour ago