खंडवा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन करने और पीएम मोदी से मिलने के लिए ऑफर दिया

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सांसद पाटिल एक सभा के दौरान मंच से कांग्रेस मुक्त भारत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वे 80 फीसदी से अधिक मतदान होने वाले बूथों के कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन कराने के लिए ले जाने की बात कह रहे हैं।

साथ ही, जिस बूथ पर कांग्रेस को जीरो वोट मिलेगा, उस बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो शुक्रवार देर रात को बुरहानपुर में हुई भाजपा की एक सभा का है, जहां सांसद पाटिल जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील करने पहुंचे थे ।

वायरल वीडियो में यह बोले सांसद पाटिल
वायरल वीडियो में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मंच से बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, जिस बूथ पर 80% से अधिक मतदान होगा, उस बूथ के कार्यकर्ताओं को वह अयोध्या दर्शन के लिए लेकर जाएंगे। आगे कहते हुए दिख रहे हैं कि जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है, तो कांग्रेस मुक्त भारत कब बनेगा, जब हमारा बूथ कांग्रेस मुक्त बनेग । कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए, जिस बूथ पर कांग्रेस को जीरो वोट मिलेगा, उस बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी से मिलाने के लिए लेकर जाऊंगा। यह आप लोगों से निवेदन है कि आप खुद उम्मीदवार बनकर एक-एक वोट 13 तारीख को, एक नंबर के कमल के फूल का बटन दबाओ और मुझे आशीर्वाद दो। प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथ मजबूत करो।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

2 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago