भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवार घोषित होने के बाद उठ रहे बगावत के सुर

 

भोपाल

भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवार घोषित होने के बाद उठ रहे बगावत के सुर और पार्टी बदलने की मची होड़ ने दोनों ही दलों को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। अब दोनों ही दल अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के परहेज कर रहे हैं। भाजपा की अभी 94 सीटें बची हैं, जिसमें करीब 67 मौजूदा विधायक टिकट के इंतजार में हैं, इनमें से 8 मंत्री भी हैं। जबकि कांग्रेस के 22 विधायक टिकट की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। दोनों ही दल अब विधायकों के टिकट कम से कम काटेंगे। दोनों ही दल अभी तक अपने 126 विधायकों को फिर से टिकट दे चुके हैं। भाजपा ने 57 और कांग्रेस ने 69 विधायकों को टिकट दिया है।

जैसा की कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा अपने विधायकों के बड़ी संख्या में टिकट काटने जा रही है, लेकिन अब स्थिति को देखते हुए भाजपा ने तय किया है कि वे इस बार अपने अधिकांश विधायकों पर फिर से दांव लगाएगी। इनमें सिर्फ 16 विधायकों के टिकट कटेंगे। दरअसल सीधी से  केदार नाथ शुक्ला और मैहर से नारायण त्रिपाठी के टिकट काटने के बाद इन दोनों के निर्दलीय या दूसरे दल से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में परिवर्तन किया है।
भाजपा ने अब तक 136 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। अब उसकी बची हुई 94 सीटों पर तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को होना है। इसके बाद ही भाजपा की अगली सूची जाएगी। भाजपा ने अपनी चौथी सूची में 57 विधायकों को टिकट दिया था। इसके बाद बचे हुए विधायकों पर टिकट कटने का संशय था। ऐसा माना भी जा रहा था कि भाजपा लगभग 40 विधायकों के टिकट काट सकती है। इसके साथ यह भी माना जा रहा था कि उम्मीदवारों की पांचवी सूची में विधायकों के टिकट कटते ही हंगामे के आसार बनेंगे।  
शनिवार को आएगी लिस्ट
इन परिस्थितियों को भाजपा ने भांप लिया है और अब यह तय किया गया कि 40-45 विधायकों के टिकट काटने की जगह पर 16 विधायकों के ही टिकट काटे जाएंगे। जिसमें से एक विधायक की बेटी को टिकट दिया जाएगा, वे अपनी बेटी को उम्मीदवार बनाए जाने का लंबे अरसे से प्रयास भी कर रहे हैं। इसलिए 14 विधायकों की नाराजगी को नियंत्रित रखने के लिए पार्टी के बड़े नेता उनसे बात कर स्थिति को संभाल लेंगे।  अपनी रणनीति बदलने के बाद अब यह माना जा रहा है कि शनिवार को भाजपा की जो सूची आएगी, वह अंतिम हो सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…

3 minutes ago
‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

1 hour ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

2 hours ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

2 hours ago
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…

2 hours ago