प्रदेश में भाजपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार 62 प्रतिशत से अधिक की उम्मीद

भोपाल
प्रदेश में भाजपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट मिले थे। पार्टी का दावा है कि इस बार वह 62 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त कर लेगी। भाजपा संगठन ने इस लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर पाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए हर बूथ पर 370 वोट अधिक करवाने का लक्ष्य दिया गया था। औसत मतदान कम होने के कारण कुछ हद तक लक्ष्य प्रभावित हुआ है लेकिन मध्य प्रदेश में पार्टी 66.87 प्रतिशत के औसत मतदान में से 62 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर पाने का दावा कर रही है।
 
लक्ष्य पाने के लिए भाजपा की कोशिशें
दरअसल, पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य पाने के लिए भाजपा ने राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तर बूथ समितियों के प्रदेशभर में सम्मेलन किए थे। इनमें बूथ समिति के सदस्यों को बताया गया था कि किस तरह से एक-एक वोट का हिसाब रखना है। मतदाताओं को घरों से निकालकर वोट डलवाने हैं। यही वजह है कि भीषण गर्मी के बावजूद औसत मतदान में प्रदेश में मात्र सवा चार प्रतिशत की ही कमी आई।

65 प्रतिशत तक वोट पाने का लक्ष्य
 लोकसभा चुनाव से पहले भी प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता और एक राष्ट्रीय नेता ने बूथ तक जाकर कार्यकर्ताओं को समझाया था कि लक्ष्य पाने के लिए उन्हें क्या करना है। पिछले लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट शेयर पाने से उत्साहित भाजपा ने इस चुनाव में प्रदेश के हर बूथ पर 65 प्रतिशत तक वोट पाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए बूथ पर हर कार्यकर्ता को सुबह छह मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। पन्ना प्रमुख और पेज प्रमुख को भी मतदान बढ़ाने का दायित्व दिया गया था।

बढ़ रहा है भाजपा का वोट शेयर
मध्य प्रदेश में वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में 67.41 प्रतिशत औसत मतदान हुआ, इसमें भाजपा ने 173 सीटों पर जीत दर्ज कर 42.5 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त किया था। अगले साल वर्ष 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में 48.09 प्रतिशत औसत मतदान हुआ जिसमें भाजपा को 25 सीटें मिलीं और वोट शेयर बढ़कर 48.13 प्रतिशत हो गया। हालांकि बीच में इसमें वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव गिरावट आई। इस चुनाव में 69.52 प्रतिशत औसत मतदान हुआ, जिसमें भाजपा को 143 सीटों के साथ 37.81 प्रतिशत और कांग्रेस को 71 सीटों के साथ 36.04 प्रतिशत वोट मिले थे।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में 51.16 प्रतिशत औसत मतदान हुआ, जिसमें भाजपा को 16 सीटें और 43.45 प्रतिशत वोट शेयर मिला। इसके बाद भाजपा का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। भाजपा को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी 54.02 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, तब प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में भाजपा की झोली में 27 सीटें आई थीं। वर्ष 2019 में पार्टी ने 58 प्रतिशत वोट शेयर पाकर 28 सीटें जीतीं थीं। पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बंपर वोटिंग हुई थी। तब 77.15 प्रतिशत के औसत मतदान में से भाजपा को 48.55 प्रतिशत वोट मिले थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

29 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

39 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

1 hour ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago