भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से मौका दिया है, भाजपा के सिंबल पर पहली बार मैदान में होंगे सिंधिया

भोपाल
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से मौका दिया है। आपको बता दें कि 2019 में मध्य प्रदेश की गुना सीट सिंधिया हार गए थे। गुना लोकसभा सीट पर पारंपरिक रूप से 1957 से सिंधिया परिवार का ही प्रतिनिधित्व रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हरा दिया था। केपी यादव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 2019 में सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

गुना से भाजपा के लिए चुनाव लड़ने का मौका दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे गुना के बहनों-भाईयों की सेवा का जो अवसर दिया है, वो मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है।

इस विश्वास के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। मुझे आशा और विश्वास है कि गुना की मेरी भगवान समान जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी। मैं अपनी तरफ से उनकी उम्मीदों पर हर प्रकार से खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।
 
आपको बता दें कि 2018 में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विभिन्न दलों के समर्थन से सरकार बनाई थी। 15 महीने कांग्रेस की सरकार चली जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 मार्च में भाजपा में चले गए थे। भाजपा ने 2 मार्च शनिवार को 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम है।

kgnews

Recent Posts

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

 भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…

30 minutes ago
24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

35 minutes ago
बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व हुआ “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स-2026” में प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप…

35 minutes ago
मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

मोहर्रम, ताजिया जुलूस और राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा की अध्‍यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की वीडियों…

40 minutes ago
लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

रायपुर  लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने तथा शासकीय कार्यों…

50 minutes ago
बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने गंभीर रूप…

60 minutes ago