उज्जैन संभाग की सभी सीटों पर BJP ने बनाई बढ़त, जानें कितना है वोटों का अंतर

उज्जैन
इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक बीजेपी आगे चल रही है. इंडिया गठबंधन लगातार बिछड़ता जा रहा है. बात करें उज्जैन संभाग की तो यहां सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाते दिखाई दे रहे हैं. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लगातार पीछे होते जा रहे हैं. हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रारंभिक रुझान आगे चलकर परिवर्तित होंगे.

उज्जैन संभाग की सभी सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त

उज्जैन संभाग की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशियों से हजारों वोटों से बढ़त बनाई हुई है. यदि मंदसौर की बात की जाए तो यहां मानसा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को11 बजे तक 186726 वोट मिल चुके है. तो वहीं कांग्रेस दिलीप गुर्जर को 86705 वोट मिले. इसी तरह रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहा है. रतलाम शहर से अनीता नगर सिंह चौहान हजारों वोटो से आगे चल रही है.

यदि देवास की बात की जाए तो सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बना रही है. मौजूदा सांसद महेंद्र सोलंकी अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय से सभी विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं. इसी प्रकार उज्जैन लोकसभा सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं.

कांग्रेस को फेरबदल की बड़ी उम्मीद
कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के मुताबिक अभी प्रारंभिक रुझान है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे कांग्रेस के पक्ष में रूझान आ जाएगा. महेश परमार का कहना है कि उज्जैन संभाग से कम से कम दो सीट भारतीय जनता पार्टी हारने वाली है. अभी और भी इंतजार करना चाहिए.

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी. कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से सांसद बने थे. लेकिन अभी तक वोटों के अनुसार नकुलनाथ भी पीछे चल रहे हैं. वही राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्वी मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पीछे चल रहे हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: BJPtop-news

Recent Posts

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

15 minutes ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

49 minutes ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

56 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…

1 hour ago
रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

2 hours ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

2 hours ago