बीजेपी नेता केपी यादव को मिलेगा बड़ा पद, गृहमंत्री अमित शाह का वादा निभाएगी पार्टी

भोपाल 

मध्यप्रदेश में तमाम विरोधों और अड़ंगों के बाद भी पूर्व सांसद केपी यादव को बड़ा पद मिलना तय है। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उनके लिए किया गया वादा एमपी भाजपा निभाने जा रही है। केपी यादव KP Yadav का नाम बड़े कार्पोरेशन के अध्यक्ष के लिए लगभग तय कर लिया गया है। हालांकि अभी आदेश जारी नहीं हुआ है। इस बीच सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों के अगले क्रम में अनेक नेताओं को अहम जिम्मेदारियों की घोषणा कर दी है।

शुक्रवार शाम केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया है। बघेल ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य हैं। अशोक जादौन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष व उदयवीर सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

11 निगम मंडलों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए केपी यादव समेत 20 नामों पर लगभग सहमति
इसके साथ ही 11 निगम मंडलों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए केपी यादव समेत 20 नामों पर लगभग सहमति हो गई है। सप्ताह भर में इनके आदेश जारी होंगे। बता दें कि केपी यादव KP Yadav ने तत्कालीन कांग्रेसी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर गुना शिवपुरी सीट पर बीजेपी का वर्चस्व स्थापित किया था। बाद में सिंधिया बीजेपी में आ गए तो यादव की टिकट काट दी पर उन्हें अहम दायित्व देने का भरोसा दिलाया गया था।

बीडीए की दावेदारी से चेतन का नाम कटा
महिला आयोग अध्यक्ष के पद पर रेखा यादव और बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष के लिए डॉ. निवेदिता शर्मा की नियुक्ति अटकी। जांच के लिए होल्ड।

उज्जैन विकास प्राधिकरण का जिम्मा रवि सोलंकी को मिल सकता है। मुकेश यादव व रवि वर्मा उपाध्यक्ष बन सकते हैं।

भोपाल विकास प्राधिकरण के लिए चल रहा चेतन सिंह का नाम काटने की चर्चा।

तत्कालीन सांसद यादव की टिकट काटकर सिंधिया को उम्मीदवार बनाया था, गृहमंत्री अमित शाह ने अहम जिम्मेदारी की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी

पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने गुना शिवपुरी सीट से तत्कालीन सांसद केपी यादव की टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया था। खास बात यह है कि इससे पहले के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में यादव ने ही तब कांग्रेस के प्रत्याशी सिंधिया को हराया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब बीजेपी में आए तो पार्टी ने केपी यादव के स्थान पर उन्हें उम्मीदवार बना दिया। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यादव को अहम जिम्मेदारी की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। उनका किया वादा अब प्रदेश भाजपा निभाने जा रही है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: KP Yadav

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

7 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

8 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

8 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

8 hours ago