मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सदस्यता अभियान में बनाया रिकॉर्ड, सीएम डॉ. मोहन ने जताई खुशी

भोपाल

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाया है। कैंपेन के पहले चरण में 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनने वाली 20 में से एमपी की 06 विधानसभा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दशहरा शस्त्र पूजन से पहले सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

कल शनिवार को भोपाल में स्थित बीजेपी कार्यालय में बैठक में सदस्यता अभियान के दूसरे फेस के पहले महामंथन किया गया। जिसमें पहले चरण की सदस्यता का रिव्यू कर दूसरे फेस के लिए रणनीति तैयार कर मंथन किया गया। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सदस्यता अभियान के सभी जिला प्रभारी और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

टॉप 20 में एमपी की 6 विधानसभा शामिल
इस बैठक में बीजेपी सदस्यता अभियान के पहले चरण के आंकड़े जारी किए गए। सदस्यता अभियान पहले फेस में पूरे देश में असम पहले स्थान पर रहा है। मीटिंग में बताया गया कि असम में बीजेपी 85 प्रतिशत सफल रही है। वहीं 70 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ एमपी तीसरे नंबर पर है। अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनने वाली 20 में से एमपी की 06 विधानसभा है। देश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले विधानसभा क्षेत्र में इंदौर एक, इंदौर दो, आगर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और भोपाल मध्य शामिल है।

CM मोहन ने जताई खुशी, दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदस्यता अभियान को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार अभियान जारी है। सभी मंत्री, विधायक, पार्षद, महापौर, पंचायत के प्रतिनिधि अभियान में जुटे हुए हैं। ऊपर से लेकर नीचे तक के कार्यकर्ता लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान बहुत बढ़िया चल रहा है। आज हमने तय किया है कि आने वाली समय में भी सदस्यता के अभियान को सफल बनाएंग, हमारे लिए संकल्प की पूर्ति करेंगे। वहीं उन्होंने दशहरा शस्त्र पूजन से पहले सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यों के आंकड़े

    असम 85%
    ⁠हिमाचल प्रदेश 75%
    मध्य प्रदेश 70%
    गुजरात 70%,
    यूपी 65%
    ⁠उत्तराखंड 65%
    ⁠अरुणाचल प्रदेश 65%
    ⁠त्रिपुरा 60%

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

20 minutes ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

9 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

9 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

10 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

10 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

10 hours ago